फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Then two thousand bigha crops submerged due to canal cutting

फरि नहर कटने से दो हजार बीघा खेत की फसलें जलमग्न

Fri, 10 Jan 2020 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Then two thousand bigha crops submerged due to canal cutting
गांव अद्दूपुर के पास नहर कटने से जलमग्न हुईं फसलें। - फोटो : FARRUKHABAD
गांव अद्दूपुर के पास गुरुवार रात फिर नहर कट गई। इससे पांच गांवों के कई किसानों की करीब दो हजार बीघा खेतों की फसल जलमग्न हो गई। इससे फसलों में नुकसान होना तय है। सूचना पर नहर बंद करने पहुंचे कर्मचारियों से किसानों की तीखी नोकझोंक हुई। जेसीबी की मदद से दोपहर तक कर्मचारी नहर बंद कर सके। उधर सादिकपुर के पास भी नहर कटने से सौ बीघा फसल डूब गई।
विज्ञापन

गांव अद्दूपुर के पास बुधवार रात को नहर कट गई। इससे फसलें जलमग्न हो गई थीं। सूचना पर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर नहर बंद करा दी थी। गुरुवार देर रात फिर उसी स्थान पर नहर कट गई।
विज्ञापन

पानी का बहाव तेज होने से क्षेत्र के गांव अद्दूपुर, संतकुइयां, कुइयां खेड़ा, मिलकिया, करनपुर गंगतारा के किसानों की करीब दो हजार बीघा खेतों में खड़ी सरसों, आलू, गेहूं, मटर व मसूर आदि की फसलें जलमग्न हो गईं। सुबह किसान जब खेतों की ओर गए तो उन्हें जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। नहर विभाग के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी से कटी हुई नहर बंद करने में जुट गए। इस बीच वहां किसान एकत्र हो गए। उन्होंने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि अवैध कुलाबा बनाने से नहर कटी है।
इससे किसानों व कर्मचारियों में नोकझोंक होने लगी। किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की लापरवाही से उनकी फसलें खराब हुई हैं। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि खेतों में पानी नहीं पहुंचा है। नहर का पानी पास में स्थित तालाब में भर गया है।
काफी मशक्कत के बाद दोपहर को कर्मचारियों ने नहर को जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी डालकर बंद कर दिया। तब किसानों ने राहत की सांस ली। उधर गांव सादिकपुर के पास ही नहर कट गई थी। उससे करीब सौ बीघा खेतों की फसलें पानी में डूब गईं। उसे भी कर्मचारियों ने बंद कराया।
साढ़े तीन किलोमीटर नहीं हुई नहर की सफाई
गांव अद्दूपुर से एक किलोमीटर पहले (कायमगंज की ओर) से गांव सादिकपुर तक इस बार नहर की सफाई नहीं हुई। इससे बार-बार नहर कटने से किसानों की फसलें तबाह हो रही हैं। किसानों ने यह आरोप भी लगाते हुए कहा कि यदि सफाई हुई होती तो नहर नहीं कटती।
अवैध कुलाबा बनाने वाले पर होगी कार्रवाई
नहर विभाग के अवर अभियंता अरुण यादव ने बताया कि अद्दूपुर गांव के पास जिस स्थान पर नहर कटी है वहां पर किसी किसान ने अवैध कुलाबा बना लिया था। इससे बार-बार वहां नहर कट रही है। जिस किसान ने अवैध कुलाबा बनाया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उनके कार्य क्षेत्र में 17 किलोमीटर नहर आती है। इसमें 14 किलोमीटर नहर सफाई के लिए धन मिला था। तीन किलोमीटर नहर की सफाई पिछले वर्ष हुई थी। इससे उस हिस्से की इस बार सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed