फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft revealed in Ramapur Dabir, two arrested along with goods

Farrukhabad News: रमापुर दबीर में हुई चोरी का खुलासा, माल समेत दो गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Theft revealed in Ramapur Dabir, two arrested along with goods
फर्रुखाबाद। चार माह पहले एक घर की दीवार काटकर हुई चोरी की घटना में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जेवरात व तमंचा बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रमापुर दबीर में बंबा किनारे एक मकान से चार माह पहले नकब लगाकर चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। सोमवार को पुलिस ने शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के मस्जिद नगला निवासी रबीन खान और बदायूं के थाना उसहैत के गांव जदा निवासी मिथिलाशी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास तमंचा व एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी व दो जोड़ी पायल बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि रमापुर दबीर में दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें उन्हें बरामद माल और छह हजार रुपये भी मिले थे। सुबह होने पर भट्ठा के पास झाड़ियों में सामान छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed