फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft of millions of three locations

तीन स्थानों से लाखों की चोरी

Tue, 24 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 24 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions of three locations

फर्रुखाबाद। चोरों ने एक ही रात तीन जगह के ताले तोड़ लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। दूध डेयरी मालिक के घर से चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। उधर, चोरों ने सराफा और मोबाइल की दुकान का शटर उचका कर लाखों का माल पार कर दिया। डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी बालकिशन राठौर की दूध डेयरी है। रविवार की रात चोर चैनल का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए, साथ ही बालकिशन के पेंट से नगदी निकाल ली। सूचना पर दरोगा सुभाषचंद्र यादव ने जांच पड़ताल की। बालकिशन ने बताया कि चोर करीब 3 लाख रुपये के जेवर और करीब 8 हजार रुपये ले गए। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


उधर, इसी कोतवाली के सेंट्रल जेल चौराहा के पास राजेश की सराफा की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने शटर उचकाकर चांदी के जेवर और नगदी पार कर दी। सराफा दुकानदार राजेश ने बताया कि चोर उसके यहां से करीब 10 किलो चांदी और नौ हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं, इसी के पास में गांव निनौआ निवासी बादल कटियार की मोबाइल तीन मोबाइल और 6 हजार रुपये चोरी कर ले  गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। कुत्ता आस्कर सफल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बालकिशन की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं सराफा दुकानदार राजेश सोनी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed