फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft of millions in the wedding house

शादी वाले घर में लाखों की चोरी

Tue, 26 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions in the wedding house
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सरायं पांडेय गांव में नकब लगाकर हुई चोरी के बाद गांव के किनारे पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

शादी वाले घर में घुसे चोरों ने लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। शादी से ठीक पहले हुी चोरी की घटना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन कोई ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची। शहर में आए दिन बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में रोष है।

विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला राजन नगला निवासी सर्वेश कुमार राजमिस्त्री है। उसके बेटे नीरज की बारात मंगलवार को कानपुर के कल्याणपुर स्थित गांव हृदयपुर जानी थी। सोमवार की रात घर की महिलाओं ने छत पर बधाई गीत गाया और फिर छत पर ही सो गईं। घर के पीछे खाली पड़ी जगह पर सर्वेश कुमार सो रहे थे।
विज्ञापन


रात किसी समय चोर पीछे की ओर से छत पर आ गए। इसके बाद चोरों ने कमरों को खोलकर, वहां रखे बक्सों और अटैचियों से नगदी और सोने-चांदी के जेवर निकाल लिए। मंगलवार की तड़के जब परिवार के लोग सोकर उठे, तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात जाने वाले दिन उनके यहां से दुल्हन के लिए बनवाया गया जेवर और बारात के लिए रखी नगदी भी चोर चुरा ले गए। सर्वेश कुमार ने बताया कि चोर उसके यहां से 10 हजार रुपये की नगदी और करीब डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले गए।


जैसे-तैसे उसने जेवरों को बनाया था। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed