{"_id":"6a8df255e1ad96dbcc070196","slug":"a-message-of-nature-conservation-alongside-the-spirit-of-brotherhood-on-raksha-bandhan-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-147488-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रक्षाबंधन पर भाईचारे के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रक्षाबंधन पर भाईचारे के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
कायमगंज। पटवन गली स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन के चलते हुए कार्यक्रम में भाईचारे के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। अतिथियों और आगंतुकों को रक्षा सूत्र बांधकर नशामुक्त एवं व्यसनमुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। प्रेम के साथ कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना भी जुड़ी है। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक ने लोगों से रक्षाबंधन का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इंस्पेक्टर क्राइम बी. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन पर प्रकृति से प्रेम और उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। केंद्र संचालिका बहन बीके मिथिलेश ने आगंतुकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। गीतकार पवन बाथम ने गीत प्रस्तुत किया। अनन्या ने नृत्य और सुनयना ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमा दिया।
इस दौरान बीके नंदिनी, अनिल अग्रवाल, दिनेश गंगवार, संजय रस्तोगी, संजय गोयल, उमेश गंगवार, अवधेश गंगवार, विजय गंगवार, राजेश गंगवार आदि मौजूद रहे। संचालन जय किशन गुप्ता ने किया।