फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft in two houses in one night, attempt to steal in three

Farrukhabad News: एक रात में दो घरों में चोरी, तीन में चोरी का प्रयास

Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Theft in two houses in one night, attempt to steal in three
कायमगंज। चोरों ने बुधवार रात एक घर का ताला तोड़कर व एक में नकब लगाकर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, तीन अन्य घरों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी आमिर के घर के लोग छत पर सो रहे थे। चोर बुधवार रात पड़ोस के बंद घर की दीवार के सहारे आमिर के घर में घुस गए। चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखे बक्से निकाल लिए। गांव के पास एक खेत में रखकर बक्से खंगाले। चोर पुराने कपड़े वहीं छोड़ गए। सुबह लोगों ने खेत में बिखरे कपड़े देखे, तो चोरी की जानकारी हुई। आमिर ने बताया कि चोर उनके घर से 132000 रुपये नकद व जेवर चोरी कर ले गए हैं। गांव के ही परवेज के घर में नकब लगाकर घुसे चोरों ने बरामदे में रखे मोबाइल व 5000 रुपये चोरी कर ले गए। वहीं, गांव के शाहनवाज, आरिफ, कमर के घर के भी मेन गेट के ताले तोड़ने का प्रयास किया। सूचना पर एसआई शिवकुमार ने मौके पर जाकर स्थित का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आमिर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed