{"_id":"657deb9305281174d50f57b8","slug":"the-vicious-person-who-committed-theft-incidents-was-sent-to-jail-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-6295-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर को भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। दो थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने तीन जोड़ी पायल, 12 हजार की नगदी, सिलिंडर बरामद कर लिया। पुलिस शातिर के साथ कबाड़ी की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मुरैठी निवासी आशीष उर्फ टीपू को पुलिस ने शनिवार को हजियापुर चौराहे के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में आशीष ने बताया कि दो दिन पहले गांव मुरैठी के मकान से सामान चोरी किया था। इससे पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल से सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी किया था। मोहल्ला इमली दरवाजा में दो मकानों में घुसकर जेवर व नगदी चुराए थे। इसमें काफी सामान उसने गांव दलेलगंज निवासी कबाड़ी श्यामबिहारी को बेच दिया।
पुलिस ने कबाड़ी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पुलिस की भनक लगते ही भाग गया। पुलिस ने आशीष की निशानदेही पर पीतल के बर्तन, तीन जोड़ी पायल, एक गैस सिलिंडर व 12 हजार की नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने आशीष व कबाड़ी श्याम बिहारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आशीष को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।