फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The two sides threw stones after the assault, five injured

दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, पांच घायल

Sun, 10 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 10 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The two sides threw stones after the assault, five injured
मारपीट में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

निर्माणाधीन गली से निकलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने पथराव भी कर दिया। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से एक युवक जख्मी हुआ है। गंभीर घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव जसमई दरवाजा बाईपास निवासी अमित प्रताप सिंह रविवार की सुबह बाइक से मोहल्ला अंडियाना से होकर आवास विकास की ओर जा रहा था। इस बीच अंडियाना मोहल्ले में बन रही सड़क से निकलने को लेकर रोडवेज कर्मचारी जैंडल सिंह यादव के बेटे सुशील यादव से विवाद हो गया।
विज्ञापन


कहासुनी होने पर अमित प्रताप सिंह को सुशील यादव ने पकड़ कर पीट दिया। इसकी सूचना अमित प्रताप ने मोबाइल से अपने परिवार के लोगाें को दी। सूचना पर अमित के परिवारी जितेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, अतुल प्रताप सिंह समेत कई लोग बाइकों से मौके पर पहुंच गए। जिन्हें आता देख सुशील और उसके अन्य लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान जितेंद्र सिंह के सिर पर पत्थर लग जाने से वह गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुशील समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने गंभीर घायल जितेंद्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।


जबकि पुलिस ने अभिषेक, अमित प्रताप सिंह व अतुल प्रताप सिंह और दूसरे पक्ष के सुशील यादव का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। अमित ने बताया कि वह बाइक लेकर गली से निकल रहा था। तभी जैंडल सिंह के बेटे सुशील और अन्य लोगों ने मारपीट कर पथराव कर दिया। उनके पास तमंचे भी थे। जबकि सुशील ने बताया कि वह लोग जबरन गली से निकल रहे थे। मना करने पर मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed