फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The town of Shringirishi resounded with the chants of 'Bol Bam'.

Farrukhabad News: बोल बम से गूंज उठी शृंगीऋषि नगरी

Mon, 17 Aug 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The town of Shringirishi resounded with the chants of 'Bol Bam'.
कमालगंज। रविवार सुबह हुई बारिश के दौरान भी शिव भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। गंगा के घाट से लेकर कांवड़ यात्रा पथ पर बम-बम भोले व बोल बम का जयघोष गूंजता रहा। इस दौरान पैरों में बंधे घुंघरुओं की छम-छम के साथ बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय श्रावण माह के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए शुक्रवार से शुरू मेले में शनिवार शाम से भीड़ बढ़ गई। मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के साथ ही इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात व कन्नौज के हसेरन, सौरिख, तालग्राम, सकरावा आदि के कांवड़ यात्रियों की टोलियां भी बड़ी संख्या में पहुंचने लगीं। पूरी रात गंगा का तट हर-हर गंगे के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

सुबह मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश होने लगी। कांवड़ यात्री भीगते रहे। बारिश में गंगा स्नान के साथ ही टोलियों के रवाना होने का सिलसिला चलता रहा। बारिश ने जहां गर्मी व उमस से राहत दी, वहीं शिवभक्ति का उल्लास भी चरम पर पहुंचा दिया। पानी की बूंदों के झोंकों के बीच बोल बम, बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष संग आस्था, संकल्प व समर्पण में गुंथी कांवड़ यात्रा का प्रवाह जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के दौरान भी घाटों की होती रही सफाई
- कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ से मेला क्षेत्र में गंदगी भी हो रही है। बारिश से गंदगी को लेकर और भी समस्या हुई। बारिश के बीच भी पंचायतकर्मी घाटों पर सफाई करते रहे। मेला क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलता रहा। खंड विकास अधिकारी श्वेता कौशिक, प्रधान अवनीश यादव, लेखपाल डॉ अजय आदि भी व्यवस्था में रहे। (संवाद)
---------
पांचाल घाट से जयकारों के बीच निकली कांवड़ यात्रा
फोटो-51 कांवड़ यात्रा में शामिल संगठन के पदाधिकारी व श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
- पांडवेश्वरनाथ मंदिर में हुआ समापन, जगह-जगह हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के तत्वावधान में पांचाल घाट से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। हर्ष और उल्लास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का समापन पांडवेश्वरनाथ मंदिर में हुआ। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने विधि-विधान से पूजन कर कांवड़ यात्रा को रवाना किया।
रविवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांचाल घाट स्थित गंगातट पर पहुंचे। पूजन के बाद हर हर महादेव के उदघोष के साथ श्रद्धालुओं ने कांवड़ उठाई। कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से चलकर कादरी गेट, लाल गेट, घूमना, नेहरू रोड, चौक, रेलवे रोड होते हुए पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। नेहरू रोड पर समाजसेवी संजय गर्ग ने पुष्प वर्षा की।
कांवड़ यात्रा का आयोजन जिलाध्यक्ष लखन दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मृदुल चतुर्वेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील शुक्ला, मंत्री डॉ. डीके तिवारी, युवा प्रदेश मंत्री रोहित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा के संयोजन में हुआ। कांवड़ यात्रा का समापन राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजीव पाठक ने कराया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा में आदेश दीक्षित, विनोद, वरुण पांडेय, श्याम अग्निहोत्री, रानू अग्निहोत्री, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।
-----------
शिव शक्ति मंदिर में हुआ महा रुद्राभिषेक
फोटो-52 शहर कोतवाली में स्थिति शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर शिव भक्त। स्रोत: जागरूक पाठक
फर्रुखाबाद। कोतवाली परिसर स्थित शिव शक्ति मंदिर में महा रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। आचार्य दीपक नारायण पांडेय ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया।
शिव मंदिर में मुख्य यजमान अंकुर कुमार ने सपत्नीक रुद्राभिषेक कराया। पुलिस कर्मियों ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से देश में सुख-शांति और परिवारों की खुशहाली की कामना की।

रुद्राभिषेक के बाद शिव आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान राजीव कुमार, अभिनव अग्निहोत्री, अंचल द्विवेदी, रवि शर्मा, आलोक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed