{"_id":"6ad67a0390c02d84d504d445","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-in-his-home-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-150434-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
शमसबाद। गांव पसियापुर में दो माह से घर में अकेले रह रहे युवक का शव घर के कमरे में रविवार रात साड़ी के फंदे से लटका मिला। सोमवार दोपहर को पुलिस ने छानबीन की। परिजन आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं कर सके और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया।
पसियापुर निवासी अर्जुन उर्फ भूरे (30) परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। करीब दो माह पूर्व वह घर आया था। उसकी पत्नी सुखरानी बेटा रमन, गगन, बेटी रागिनी व सौम्या पंजाब में थी। मां धनदेवी अपने दूसरे पुत्र अमरपाल के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती हैं। बड़े भाई वासुदेव की पहले ही मौत हो चुकी है। इससे वह घर में अकेले ही रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार करीब आठ बजे मकान का दरवाजा खुला होने से लोगों ने अंदर जाकर देख तो अर्जुन का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद परिजन को सूचना दी गई। सोमवार सुबह तक परिजन नहीं पहुंचे तो ग्राम प्रधान नरसिंह ने पुलिस को सूचना दी।
करीब 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। उसने छानबीन की और फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। दोपहर करीब तीन बजे परिजन पहुंच गए तब पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पत्नी, मां व भाई रो-रोकर बेहाल हो गए। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि परिजन ने तहरीर नहीं दी और पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहते। इससे पंचनामा करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।