{"_id":"670d5ee2b73083b0eb086849","slug":"the-story-of-robbery-was-hatched-to-escape-the-borrowed-money-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116610-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उधारी के रुपये से बचने के लिए रची थी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उधारी के रुपये से बचने के लिए रची थी लूट की कहानी
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। उधारी के रुपये न देने पड़े इसको लेकर मवेशी व्यापारी ने 1.05 लाख रुपये लूट की झूठी कहानी रची थी। सीसीटीवी फुटेज में मवेशी व्यापारी तो कैद हो गया, लेकिन बाइकर्स लुटेरे नहीं दिखाई दिए। फंसता देखकर मवेशी व्यापारी ने सच उगल दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कटैया निवासी मवेशी व्यापारी अशोक नट ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि रेलवे अंडरपास के नीचे बाइकर्स लुटेरों ने तमंचे के बल पर 1.05 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी, इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला व सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पहुंचे।
अशोक ने बताया कि गांव मोतीनगला निवासी प्रदीप यादव की दो भैंस व दो पड़रा लोडर पर लादकर रविवार को छिबरामऊ बाजार में 1.05 लाख में बेचकर आया था। रोहिला निवासी योगेंद्र यादव के उधारी के 51 हजार व गांव सिरौली निवासी नेकसे के 47 हजार रुपये देने थे। इसलिए वहां जा रहा था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि प्रदीप यादव की एक भैंस व दो पड़रे छिबरामऊ में बेचने गया था।
विज्ञापन
भैंस 48 हजार रुपये की ही बिकी थी। इसके बाद अशोक ने कई बार बयान बदले। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें अशोक जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन बाइकर्स लुटेरे नहीं दिखे। सख्ती से पूछताछ करने पर अशोक टूट गया। उसने बताया कि उधारी के रुपये नहीं देने पड़े, इसलिए लूट की घटना बताकर साजिश रची थी। मौके पर कोई लूट की घटना नहीं हुई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया पशु व्यापारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।