फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The son and nephew of a Shikshamitra who went to take bath in the river died by drowning

Farrukhabad News: नदी नहाने गए शिक्षामित्र का बेटे व भांजे की डूबने से मौत

Tue, 10 Jun 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The son and nephew of a Shikshamitra who went to take bath in the river died by drowning
कमालगंज। घर से 50 मीटर दूर स्थित गंगा नदी में भाई-बहनों के साथ नहाने गए शिक्षामित्र सत्तराम सिंह के बेटे अरुण (18) व भांजे सागर (13) की गहराई में डूबने से मौत हो गई। दोनों एक 15 लीटर के प्लास्टिक के केन के सहारे नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी केन का ढक्कन खुलने से हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सराय निवासी सत्तराम सिंह पड़ोसी ग्राम बहबलापुर में शिक्षामित्र हैं। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे सत्तराम का पुत्र अरुण, वरुण, पुत्री अंशिका, भतीजा आदित्य व कन्नौज जिला के गुरसहायगंज कोतवाली के गंगागंज गुरौली निवासी भांजा सागर नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान प्लास्टिक की केन के सहारे सागर व अरुण गंगा पार कर दूसरी ओर चले गए। कुछ समय बाद लौटने के दौरान बीच नदी केन का ढक्कन खुलने से उसमें पानी भर जाने से दोनों डूब गए।
विज्ञापन

अंशिका दौड़ कर घर पहुंची और भाइयों के डूबने की सूचना परिजनों को दी। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च आपरेशन शुरू कराया। करीब 20 गोताखोर घटनास्थल के आस-पास तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद 11:30 बजे गोताखोरों ने अरुण को बाहर निकाला। आधे घंटे बाद गोताखोरों ने सागर को भी गंगा से तलाश कर बाहर निकाल लिया। पुलिस दोनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के दो लोगों की मौत से चीखपुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से दोनों की मौत हुई है।




इनसेट:

मां के साथ मेला देखने आया था सागर



कन्नौज, गुरसहायगंज के गंगागंज गुरौली निवासी रामस्वार्थ उर्फ सूरज का पुत्र सागर (13) बुधवार को अपनी मां रानी के साथ मामा सत्तराम के घर आया था। घटना की जानकारी फोन द्वारा सागर के पिता को दी गई। इस पर पिता, मां व भाई राज घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि सागर गंगा दशहरा पर श्रृंगीरामपुर में लगा मेला देखने अपनी मां के साथ आया था। गुरुवार को रानी घर चली गई थी, जबकि सागर मामा के घर रुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed