फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The police station in-charge will be punished if the kidnapping and murder of the child is not solved within three days.

Farrukhabad News: बालक का अपहरण व हत्या का तीन दिन में खुलासा न होने पर नपेंगे थानाध्यक्ष

Wed, 17 Dec 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The police station in-charge will be punished if the kidnapping and murder of the child is not solved within three days.
 जहानगंज थाने में रजिस्टर देखते डीआईजी। - फोटो : स्रोत: पुलिस
फर्रुखाबाद/जहानगंज। गांव कोरीखेड़ा निवासी बालक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में डीआईजी ने तीन दिन में खुलासा न होने से कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसमें थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मी कार्रवाई के घेरे में हैं। डीआईजी के सख्त रुख के बाद सक्रिय पुलिस ने मंगलवार को ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता का बेटे आशुतोष (10) का 10 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने 11 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की। परिजन का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। 14 दिसंबर को आशुतोष की हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया गया। डीआईजी हरीश चंदर ने सोमवार देर रात घटना के संबंध में पूरी जानकारी लेकर पुलिसिया कार्रवाई की समीक्षा की तो पुलिस की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

बालक के अपहरण के बाद हलका इंचार्ज तीन दिन के अवकाश पर चले गए थे। मामले की विवेचना दरोगा रामबाबू को दे दी गई थी। बाद में उनकी सक्रियता पर भी सवाल उठे। थाने में समीक्षा करने के बाद डीआईजी ने जहानगंज थानाध्यक्ष राजेश राय सहित सभी को पुलिस लाइन बुलाया। उन्होंने अपराध समीक्षा के दौरान नाराजगी जताते हुए तीन दिन में घटना का खुलासा न होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कार्रवाई के संबंध में एसपी को भी निर्देश दिए।। मंगलवार को सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, सीओ अभय वर्मा थाने पहुंचे। इसके बाद सीओ कोरीखेड़ा जाकर बालक के पिता व परिजनों से एक बार फिर पूछताछ की। बताया गया कि नामजद दो आरोपी 14 दिसंबर को शव मिलने से आधा घंटे पहले घटनास्थल की ओर से आ रहे थे। पीछा करने पर दोनों आरोपी गांव न्यायमतपुर की ओर भाग गए। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद न्यामपुर निवासी नामजद आरोपी के घर जाकर पूछताछ की। पता चला कि शव मिलने के आधा घंटे पहले भागते देखे गए दो आरोपी न्यामतपुर निवासी एक नामजद आरोपी के पास गए थे और 10 हजार रुपये उधार लेकर चले गए थे।

 जहानगंज थाने में रजिस्टर देखते डीआईजी।

 जहानगंज थाने में रजिस्टर देखते डीआईजी।- फोटो : स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed