फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Panchayat secretariat's computer is in the cow shed; how will payments be processed?

Farrukhabad News: पंचायत सचिवालय का कंप्यूटर गोशाला में, कैसे होगा भुगतान

Tue, 13 Jan 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 13 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Panchayat secretariat's computer is in the cow shed; how will payments be processed?
फोटो-34 ग्राम पंचायत न्यामतपुर के सचिवालय में लगा ताला। संवाद
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत सचिवों व प्रधानों की मनमानी से ग्राम सचिवालयों की हालत दयनीय है। वह अपनी मनमर्जी के अनुसार ही काम भी कर रहे हैं। इसी के चलते गेटवे से बाहर भुगतान करने में 16 सचिवों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सोमवार को इन सचिवालयों में से कुछ की पड़ताल की गई तो पता चला की कढ़िउली पंचायत सचिवालय का कंप्यूटर गोशाला के कक्ष में बंद था। वहीं मोहद्दीनपुर व न्यामतपुर पंचायत सचिवालयों में ताले लटके मिले। वहां सचिव व पंचायत सहायक कब आते है और कब चले जाते हैं यह ग्रामीणों को पता ही नहीं है।
विज्ञापन


गांव की समस्या गांव में ही निस्तारित हो, इसके लिए सरकार ने पंचायत घरों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए। पंचायत घरों में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट आदि की व्यवस्था भी कराई गई। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी गांव में ही हो जाएं। फिलहाल पंचायत सहायकों की तैनाती के बावजूद सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि 16 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भुगतान भी गेटवे से बाहर कर दिया। जबकि पंचायतघर के कंप्यूटर से ही करने के आदेश हैं। इस मामले में जिले की 16 ग्राम पंचायत के सचिवों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके बावजूद सचिवालय नियमित नहीं खुल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत कढ़िउली में 12 वर्ष से पंचायत घर का निर्माण अधूरा है। किराये का भवन भी खाली करा लिए जाने से चार माह पूर्व गोशाला के कक्ष में कंप्यूटर, प्रिंटर आदि रखा गया। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गोशाला के कक्ष में ताला पड़ा था। पंचायत सहायक को फोन किए जाने पर वह गोशाला पहुंचा। उसने कक्ष का ताला खोला तो कंप्यूटर पर धूल जमी थी। इससे लग रहा था कि कई दिन से कंप्यूटर खोलन तो दूर उसे साफ नहीं किया गया है।
पंचायत सहायक सुशील कुमार ने बातचीत में बताया कि सचिव यहां रोस्टर के अनुसार ही आते हैं। अधिकांश समय वह बाहर ही रहते हैं। भुगतान कहां से किया जाता है उसे जानकारी नहीं है। कक्ष में गंदगी की भरमार थी। सचिव शैलेंद्र कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत कढ़िउली व बिजौरी में नेटवर्क न मिलने से गेटवे के बाहर से भुगतान किया गया।

ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर के पंचायत घर में दोपहर तीन बजे मुख्य दरवाजे का ताला खुला था। अंदर कमरों में ताले लगे थे। वहां मौजूद ग्रामीणों से जानकारी की गई तो बताया कि पंचायत घर जब कभी ही खुलता है। पंचायत सहायक का नाम पूछने पर ग्रामीण नहीं बता सके। ग्रामीणों का कहना है कि यहां न तो कंप्यूटर है और न ही कोई पंचायत सहायक आता है। न्यामतपुर के पंचायत घर में 3.24 बजे ताला लगा था। पंचायत सहायक पूजा पाल के बारे में गांव में जानकारी की तो बताया गया कि जब ब्लाॅक का कोई कार्यक्रम होता है तभी पंचायत घर खुलता है। सचिव शुभम तिवारी को जानकारी के लिए फोन किया कॉल रिसीव नहीं हुआ। देर को उन्होंने फोन कर कहा कि वह कुछ देर बाद फोन कर जानकारी दे सकेंगे। पर उनका दोबारा फोन नहीं आया। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-34 ग्राम पंचायत न्यामतपुर के सचिवालय में लगा ताला। संवाद

फोटो-34 ग्राम पंचायत न्यामतपुर के सचिवालय में लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed