{"_id":"687d380ec1218c0bf6068524","slug":"the-order-of-the-minister-in-charge-is-ineffective-electricity-poles-are-not-installed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-127115-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रभारी मंत्री का आदेश बेअसर, नहीं लगाए बिजली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रभारी मंत्री का आदेश बेअसर, नहीं लगाए बिजली पोल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में रिवैंप योजना के तहत भले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हों, लेकिन शहर की कई गलियों में, बिजली के तार बल्लियों के सहारे लटक रहे हैं।हालात यह हैं कि प्रभारी मंत्री के आदेश का भी बिजली विभाग के अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं।
शहर के मुख्य बाजार नेहरू रोड स्थित मोहल्ला नरायन दास गली में वर्षों से केबल लकड़ी की बल्ली या फिर दीवारों के सहारे झूल रही हैं। यही हाल मोहल्ला नेकपुर कला, आंबेडकर नगर नरकसा, छावनी व मोहल्ला अंगूरीबाग समेत कई मोहल्लों की गलियों में अभी भी केबल लटक रही हैं। रिवैंप योजना में करीब 138 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था। विभागीय अधिकारी रिवैंप योजना के तहत मोहल्लों में पोलों को लगाए जाने व जर्जर केबलों को बदलने का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन यह धरातल पर नहीं दिख रहा है। बीते दिनों समाजसेवी राघवेंद्र सिंह राजू ने जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को पत्र भेजकर मोहल्ला गली नारायण दास में झूलती केबल बदलवाने व पोल लगवाए जाने की मांग की थी।
प्रभारी मंत्री ने संज्ञान लेते हुए डीएम व बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया था, लेकिन इसका असर कुछ भी नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि रिवैंप योजना के तहत कार्य करवाया जा रहा है। जिन मोहल्लों में पोल नहीं लगे हैं, वहां पोल लगाए जाएंगे। गली नारायणदास में भी पोल लगवाया जाएगा।