{"_id":"68f297ddeb6e851de50d65d1","slug":"the-lights-of-two-houses-went-out-before-diwali-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131518-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिवाली से पहले बुझ गए दो घरों के चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिवाली से पहले बुझ गए दो घरों के चिराग
Sat, 18 Oct 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20,घटना स्थल पर लगी भीड़ को हटाती पुलिस।संवाद
कायमगंज। दिवाली से पहले नगर में इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। त्योहार से पहले ही दो घरों के चिराग बुझ गए।
सीपी तिराहे के पास शुक्रवार को चलती बाइक पर दैमार पटाखे चलाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में दो छात्र ध्रुव दुबे व प्रयाग तिवारी की मौत हो गई, जबकि उनका साथी दीपांशु गंभीर रूप से घायल हुआ।
इस हादसे में मारे गए दोनों छात्र अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे। प्रयाग की दो बहनें तपस्या और परी हैं, जबकि ध्रुव की एक बहन भक्ति है। प्रयाग के पिता बाहर नौकरी करते हैं और ध्रुव के पिता ऑटो चालक हैं। दिवाली से पहले बेटे खोने से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
उधर, घटना के बाद पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गई हैं और इस बात की जांच कर रही हैं कि छात्र दैमार कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां-कहां होती है। सीपी तिराहे के पास हुए हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
हादसे के शिकार छात्र ध्रुव दुबे, प्रयाग तिवारी और दीपांशु एक बोरी में दैमार भरकर बाइक से ले जा रहे थे और सड़क पर उन्हें चला भी रहे थे। तभी अचानक बाइक बेकाबू होकर गिर गई और विस्फोट के साथ हादसा हो गया। बताया गया कि दैमार जैसे विस्फोटक पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित है, फिर भी बाजार में इनकी खुलेआम बिक्री जारी है।
सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। अवैध रूप से दैमार बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर छापे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है ताकि ऐसे खतरनाक पटाखों के जखीरे समय रहते बरामद किए जा सकें।
पिछले सप्ताह ही पुलिस ने पकड़े थे दैमार
कायमगंज। दिवाली से पहले अवैध पटाखों पर पुलिस की कार्रवाई के बावजूद हादसे रुक नहीं रहे हैं। पिछले सप्ताह पुलिस ने गांव लालबाग में छापा डालकर भारी मात्रा में अवैध दैमार पटाखे बरामद किए थे।
सीओ राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अरशद अंसारी और हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। उनके घरों से करीब दो क्विंटल दैमार पटाखे, धागा, लेई और कागज बरामद हुए थे।
पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बावजूद इसके दैमार पटाखों का अवैध कारोबार थमा नहीं और शुक्रवार को इन्हीं पटाखों से हुई विस्फोटक दुर्घटना में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। (संवाद)
तीन दिन से स्कूल नहीं आए थे तीनों छात्र : प्रधानाध्यापक
कायमगंज। चलती बाइक पर दैमार चलाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले छात्र प्रयाग तिवारी और ध्रुव तिवारी सीपी स्कूल के विद्यार्थी थे, दीपांश भी इसी स्कूल में पढ़ता है। प्रयाग सीपीवीएन इंग्लिश मीडियम आईसीएसई बोर्ड का छात्र था, जबकि ध्रुव और दीपांश सीपीवीएन इंटर कॉलेज में हिंदी माध्यम से पढ़ते थे।
प्रधानाध्यापक आरके बाजपेयी ने बताया कि तीनों छात्र पिछले तीन दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद उन्हें विद्यालय परिसर में देखा गया था, इसके बाद वे बाहर घूमने निकले। कुछ ही देर बाद दैमार चलाते समय हादसे की सूचना मिली, जिसमें दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के वक्त दीपांशु चला रहा था बाइक
कायमगंज। बाइक चलाते समय हुए हादसे में दो छात्रों की मौत के मामले में पता चला है कि हादसे के समय बाइक छात्र दीपांशु चला रहा था। बाइक प्रयाग तिवारी की थी। जैसे ही बाइक गिरी, दीपांशु दूर जा गिरा, इससे वह बच गया।
प्रयाग और ध्रुव के बीच दैमार पटाखों की बोरी रखी थी, जो गिरते ही फट गई। विस्फोट में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान रामू ने बताया कि प्रयाग रोजाना स्कूल जाता था, लेकिन शुक्रवार को नहीं गया था। प्रयाग के पिता दिल्ली से लौट रहे हैं। (संवाद)
खेतों पर काम करने के बाद निकले थे तीनों दोस्त
फर्रुखाबाद। प्रयाग तिवारी व उसका दोस्त ध्रुव खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान दीपांशु वहां आया और घूमने जाने की बात कही। इस पर प्रयाग तिवारी घर से अपनी बाइक लेकर आ गया। इसके बाद तीनों लोग घूमने चले गए।
प्रयाग के ताऊ दयाशंकर ने बताया कि प्रयाग तिवारी के पिता आनंद तिवारी इंजीनियर हैं, जो बाहर रहते हैं। प्रयाग व ध्रुव आज स्कूल नहीं गए थे। वह लोग सुबह खेतों में काम करने भी गए थे। इसके बाद प्रयाग घर से बाइक लेकर घूमने जाने की बात कहकर निकल आया था। (संवाद)