{"_id":"0586d1dcf750a0d28052c2499df2b016","slug":"the-kids-rallied-hygiene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने रैली निकाली, स्वच्छता का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने रैली निकाली, स्वच्छता का संदेश दिया
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी जयंती पर बच्चों ने शहर के मुख्य मार्गो से रैली निकाल ली। बच्चों ने शिक्षकों के साथ टाउनहाल व तहसील स्थित गांधी प्रतिमा स्थल की सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। अफसरों ने कुष्ठ आश्रम के रोगियों को फल और मिठाई बांटने के बाद पांचाल घाट पहुंच कर सफाई की।
विज्ञापन
गांधी आश्रम से परिषदीय स्कूलों के बच्चों की रैली को डीआईओएस भगवत पटेल और बीएसए योगराज सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रैली टाउनहाल में तहसील परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंची। यहां अफसरों और रैली के साथ आए बच्चंों व टीचरों ने सफाई कर महात्मा गंाधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
बीएसए, डीआईओएस और सीएमआ नेे अन्य लोगों के साथ पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम के रोगियों को फल और मिठाई बांटी। इसके बाद पंाचाल घाट पर सफाई अभियान चलाया। फतेहगढ़ स्थित सरमिष्ठा बालिका विद्यालय में गांधी जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्राएं गुंजन यादव, खुशबू शाक्य, अंजली शाक्य, अनुराधा, अल्का राठौर प्रथम रहीं।
हाईस्कूल की प्रया दुबे, नेहा कठेरिया, सिवरन श्रीवास्तव, सरिता राजपूत, रूचि शाक्य द्वितीय और कक्षा छह की मुस्कान शाक्य, खुशीनाज, स्वानी, काजल गौतम, वंदना, श्रृद्धा राजपूत ने तृतीय रहीं। याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विवेक यादव ने झंडा फहराया।
प्रधानाचार्य अनीता मिश्रा, स्नेहा यादव, दीप्ति शाक्य, मानसी सक्सेनामौजूद रहे। उधर राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में हुई गोष्ठी मेें बापू और शास्त्री जी को याद किया गया। इसके अलावा नारी सशक्तिकरण पर वाद विवाद और वर्तमान संदर्भ में गांधी जी का महत्व विषयक निबंध प्रतियोगिता हुई।
निबंध प्रतियोगिता में मोना दुबे प्रथम, सारिका सक्सेना द्वितीय व सुनीता तृतीय रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतीक्षा तिवारी प्रथम, प्रियंका पांडेय द्वितीय और गोरी वाजपेई तृतीय रहीं।
शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार विद्या मंदिर, डीएबी इंटर कालेज और एबी इंटर कालेज रजलामई में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राइमरी पाठशाला रोशनाबाद में प्रधानाध्यापक अतुल गंगवार ने गांधी जयंती पर केट कटवाकर बच्चों को गांधी जी के संबंध में जानकारी दी।