फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The festive season can not make much indebted

इस त्योहार कहीं मौसम न बना दे कर्जदार

Tue, 03 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
The festive season can not make much indebted
होली के त्योहार पर मौसम का बिगड़ा मिजाज कहीं सीजनी दुकानदारों को कर्जदार
विज्ञापन
न बना दे। तीसरे दिन मंगलवार सुबह भी रिमझिम बारिश से रंग-गुलाल और पिचकारी दुकानदार मायूस दिखे। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप से दुकानदारों को कुछ राहत मिली लेकिन दुकानदारों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही थीं।

सीजनी दुकानदारों को इस बार होली का त्योहार रास नहीं आ रहा है। शनिवार रात से बिगड़े मौसम ने रंग-गुलाल, पिचकारी, टोपी आदि बेचने वाले दुकानदारों को रुलाकर रख दिया है। रविवार को जहां पूरे दिन बरसात हुई। वहीं सोमवार को भी दोपहर बाद बरसात से बाजार में सन्नाटा ही पसरा रहा।

मंगलवार को भी तड़के हल्की बारिश होने से बाजार में होली जैसी रौनक नहीं दिखाई दी। पापड़ व चिप्स की दुकानों पर भी बिक्री काफी कम है। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से रंग-गुलाल दुकानदारों को कुछ राहत अवश्य मिली। अगर मौसम ने फिर पलटी मारी और बरसात हुई तो इस बार दुकानदार कर्ज में अवश्य डूब जाएंगे।

दुकानदार बोले, लागत निकलना मुश्किल
सीजनी दुकानदारों को उम्मीद रहती है कि हफ्ते भर के बाजार में आमदनी अच्छी हो जाएगी। इसी के चलते वह कर्जा लेकर भी माल लगाते हैं। इस बार होली पर बिगड़े मौसम ने दुकानदारों को परेशानी में डाल दिया है। उन्हें तो लागत निकलती भी नहीं दिख रही।

रेलवे रोड पर रंग-गुलाल व पिचकारी समेत अन्य आइटमों की दुकान लगाए बसंत राजपूत कहते हैं कि 12 हजार रुपये 5 प्रतिशत ब्याज पर लेकर कानपुर से रंग-गुलाल, स्प्रे कलर, पिचकारी, मुखौटा और विभिन्न वैरायटियों के नकली बाल व मूंछें खरीदी थीं। दो दिन में मात्र 700-800 रुपये की बिक्री हुई है। बीते साल होली पर दो दिनों में चार से पांच हजार की बिक्री हो चुकी थी। अब धूप निकली है तो कुछ उम्मीद बंधी है।

त्रिपोलिया चौक पर रंग-गुलाल की ठेली लगाए शनि कुमार कहते हैं कि कानपुर से रंग-गुलाल, पिचकारी, टोपी और मुखौटे आदि आइटम खरीदकर लाए थे। सोचा था होली में कुछ कमाई हो जाएगी।  बिगड़े मौसम ने तो माजरा ही बिगाड़ दिया। मुनाफा छोड़ो लागत निकल आए यही बहुत है। मठिया देवी मंदिर के पास चिप्स-पापड़ की दुकान लगाए गौरव कुमार कहते

हैं कि दाल पापड़, आलू पापड़, चिप्स, साबुदाना पापड़ व साबुदाना जलेबी का स्टाक भरा पड़ा है। होली में महज दो दिन शेष हैं और अभी तक 20 प्रतिशत तक माल नहीं बिका है। कानपुर, बरेली और आगरा आदि से माल लाए हैं। दोपहर बाद धूप खिली है। अगर ऐसा ही मौसम रहा तो बिक्री बढ़ेगी। लेकिन इस बार मुनाफा ज्यादा नहीं होगा।

रंग-गुलाल, पिचकारी व अन्य के मूल्यों पर नजर
गुलाल- 80 से 100 रुपये प्रति किलो, रंग 30 रुपये का एक तोला (10 ग्राम), स्प्रे रंग- 30 से 150 रुपये प्रति पीस, मुखौटा- 50 से 20, पिचकारी, 10 से 200, नकली बाल- 25 से 100 और नकली मूंछ- 5 से 50 रुपये।

चिप्स-पापड़ के मूल्य पर नजर
आलू पापड़- 200 रुपये प्रति किलो, आलू चिप्स- 150 से 160 रुपये, दाल पापड़- 140 से 160 रुपये प्रति किलो, साबुदाना पापड़ व साबुदाना जलेबी 20 से 25 रुपये पैकेट (प्रति दस ग्राम)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed