{"_id":"66e1ee33a54e25589c05ae34","slug":"the-electricity-system-of-the-district-collapsed-due-to-rain-and-storm-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-115428-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बरसात व आंधी में चरमराई जनपद की बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बरसात व आंधी में चरमराई जनपद की बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
शमसाबाद। तेज आंधी व बरसात में 33 हजार लाइन पर पेड़ की डालें गिरने से शमसाबाद व हजियांपुर उपकेंद्र के 180 गांवों की बिजली 15 घंटे से गुल रही।
शमसाबाद क्षेत्र के हजियांपुर उपकेंद्र से हरसिंहपुर, मंझना व रोशनाबाद फीडर जुड़े हैं। इनसे 80 गांवों को आपूर्ति की जाती है। सुबह चार बजे आंधी व बरसात में कस्बा नवाबगंज के पास पेड़ की डाल 33 हजार लाइन पर गिरने से फाल्ट हो गया। इससे हजियांपुर उपकेंद्र ठप हो गया। जेई जुनैद आलम ने बताया कि लाइन पर कार्य किया जा रहा है। देर शाम तक आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
वहीं शमसाबाद उपकेंद्र से फैजबाग, अलेपुर व नैगवां फीडर चलते हैं, जिनसे 100 गांवों को आपूर्ति होती है। बुधवार भोर करीब चार बजे गांव लहरा व ठंडी कुइंया के पास 33 हजार लाइन पर आम का पेड़ गिरा पड़ा।, जिससे शमसाबाद उपकेंद्र ठप हो गया। लाइनमैन फाल्ट ठीक करने गए, लेकिन बरसात के चलते उन्हें दिक्कत उठानी पड़ी। जेई जावेद खां ने बताया कि पेड़ गिरने से 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। देर शाम तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। (संवाद)
32 गांवों की बिजली आपूर्ति 17 घंटे से बंद
नवाबगंज। नवाबगंज उपकेंद्र से अटसैनी, सहसा जगदीशपुर, सिरमौरा बांगर व नवाबगंज ग्रामीण फीडर संचालित होते हैं। इनसे 130 गांव जुड़े हैं। मंगलवार रात करीब 2:20 बजे नवाबगंज उपकेंद्र बंद हो गया। पेट्रोलिंग कराई गई तो मंझना रोड पर 11 हजार केवी लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन टूटी मिली। बरसात के चलते बुधवार सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट दूर करना शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे अटसैनी फीडर से जुड़े 30 गांव व सहसा जगदीशपुर से जुड़े 35 गांवों की आपूर्ति चालू कर दी गई। दोपहर 2:30 बजे सिरमौरा बांगर फीडर से जुड़े 38 गांव की आपूर्ति बहाल हो गई। समाचार लिखे जाने तक नवाबगंज ग्रामीण फीडर चालू नहीं हो सका था। इस फीडर से 32 गांव जुड़े हैं। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि फाल्ट को दूर कराया जा रहा है। (संवाद)