फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The electricity system of the district collapsed due to rain and storm.

Farrukhabad News: बरसात व आंधी में चरमराई जनपद की बिजली व्यवस्था

Thu, 12 Sep 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
The electricity system of the district collapsed due to rain and storm.
फर्रुखाबाद। आंधी व बरसात के चलते जनपद की बिजली व्यवस्था मंगलवार रात चरमरा गई। कहीं पोल टूटकर गिरे तो कहीं बिजली की लाइनें। कंपिल क्षेत्र में पोल व लाइन टूटने से 518 गांवों की आपूर्ति गुल हो गई। हालांकि बिजली विभाग 12 घंटे बाद 200 गांवों की आपूर्ति बहाल कर सका, जबकि 318 गांव की आपूर्ति समाचार लिखे जाने तक चालू नहीं की जा सकी थी। शहरी क्षेत्र में भी जगह-जगह फाल्ट होने से तीन से छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बरसात व तेज हवा के चलते फतेहगढ़ उपकेंद्र बुधवार सुबह करीब छह बजे बंद हो गया। पेट्रोलिंग कराई गई तो फायर स्टेशन फतेहगढ़ के पास इंसुलेटर पंक्चर मिला। तिर्वा कोठी के पास 11 हजार लाइन का तार टूटा हुआ था। लाइनमैनों ने फाल्ट दूर कर सुबह करीब सवा आठ बजे फतेहगढ़ उपकेंद्र से आपूर्ति चालू की।
विज्ञापन

जेई रामविनय ने बताया कि इंसुलेटर पंक्चर होने और तार टूटने से दो-ढाई घंटे आपूर्ति बाधित हुई थी। वहीं सायं करीब चार बजे सैनिक कॉलोनी में तार टूट गया, जिससे न्यू आदर्श डिविजन उपकेंद्र को बंद किया गया। तार जोड़कर करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई मुख्तार हुसैन ने बताया कि सैनिक कॉलोनी में तार टूट गया था, जिसे ठीक करवा दिया गया। ठंडी सड़क उपकेंद्र भी फाल्ट के चलते दिन में कई बार बंद हुआ। जेई अजय बाबू ने बताया कि बरसात में छोटे-मोटे फाल्ट हुए थे, जिन्हें ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। भोर करीब चार बजे पांचाल घाट उपकेंद्र का मिल्क डेयरी फीडर फाल्ट होने से बंद हो गया। सुबह करीब दस बजे फाल्ट दूर कर मिल्क डेयरी फीडर चालू किया जा सका।


कंपिल नगर पंचायत क्षेत्र में आठ पोल टूटे तोे कई जगह लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुईं। इससे 518 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। हालांकि फाल्ट ठीक कर 200 गांव की आपूर्ति बहाल कर दी गई।

रुटौल उपकेंद्र के भटासा फीडर से 200 गांवों को आपूर्ति होती है। बुधवार भोर करीब तीन बजे गांव रूटौल, लुखड़ापुर-दारापुर के पास और गांव अहियापुर के निकट से गुजरी हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ीं।
इससे रूटौल उपकेंद्र बंद हो गया। लाइनमैनों ने फाल्ट दूर कर दोपहर करीब तीन बजे रूटौल उपकेंद्र चालू किया। इसी उपकेंद्र का कंपिल फीडर भी कायमगंज-जौंरा मार्ग पर मेहंदीवाली मजार के पास पेड़ की डाल हाईटेंशन लाइन पर गिरने से बंद हो गया। इससे 18 गांवों की बिजली गुल हो गई। दोपहर को पोल तो आ गए, लेकिन बरसात बंद न होने से लगाए नहीं जा सके।
रूटौल उपकेंद्र के न्यू भटासा फीडर के 75 गांवों की बिजली भी इज्जौर गांव के पास आंधी में पांच पोल व गांव हकीकतपुर में एक पोल गिरने से गुल हो गई। समाचार लिखे जाने तक न्यू भटासा फीडर चालू नहीं हो सका था।
जेई कायमगंज ग्रामीण वसीम रजा ने बताया कि बरसात बंद होने के बाद पोल लगवाए जाएंगे। उधर, कायमगंज-कटिया मार्ग पर जौंरा गांव के पास हाईटेंशन लाइन टूटने से कंपिल और सिवारा उपकेंद्र बंद हो गए। इससे कंपिल उपकेंद्र से जुड़े 150 व सिवारा उपकेंद्र से जुड़े 75 गांव की बिजली गुल हो गई।

समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। कंपिल उपकेंद्र के जेई अजय कुमार ने बताया कि लाइन की मरम्मत चल रही है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed