{"_id":"af32a49ee8bf6b4bb9eb32169c43b3bf","slug":"the-driver-of-the-tractor-overturns-death-subordinated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से चालक की दब कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से चालक की दब कर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 09 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
बालू लादकर गांव आते समय लकड़ी से टकरा कर ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में
विज्ञापन
चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊदरवाजा थाना इलाके के गांव विलावलपुर
निवासी रिंकू यादव गांव पूरन नगला निवासी अतुल यादव का ट्रैक्टर चलाता था।
शनिवार को रिंकू ट्रैक्टर पर बालू लाद कर गांव आ रहा
था। गांव के पास सड़क किनारे पड़े लकड़ी के टुकड़ाें पर पहिया चढ़ जाने से ट्रैक्टर पलट गया। इसमें दब कर रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर मृतक के पिता जगदीश यादव परिजनाें सहित आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का
पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य मामले में कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव जमुनापुर निवासी ब्रजेश सिंह शुक्रवार को परिवार में होने वाली शादी के कार्ड बांटने के लिए मेरापुर के गांव भूड़नगारिया गए थे। यहां से वह इटावा बाइक से जा रहे थे। सैफई के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इस हादसे में ब्रजेश सिंह घायल हो गए। हादसे
की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोगाें ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य हादसे में थाना राजेपुर के गांव जिठौली निवासी विजय कुमार और जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव श्यामपुर निवासी पृथ्वीराज सड़क हादसे में जख्मी हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन दोनों को ले गए।