फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The drama tickles the wait

नाटक ‘इंतजार’ ने गुदगुदाया

Sun, 01 Nov 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The drama tickles the wait
नाटक मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भारत-पाकिस्तान के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों में शुमार सआदत हसन मंटो के नाटक ‘इंतजार’ का शनिवार को मंचन हुआ। इसमें कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक के कई दृश्य दर्शकों को गुदगुदा गए।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता-निर्देशक डॉ. भारत गौड़ के कुटरा स्थित सभागार में नक्श थिएटर के कलाकारों ने नाटक इंतजार का मंचन किया। नाटक के पहले दृश्य में प्रेमी अपनी प्रेमिका का इंतजार कर रहा है। समय पास करने के लिए वह अपने आप से बातें करने लगता है। इसी बीच कुछ अनचाहे मेहमान पहुंच जाते हैं। बाद में जब प्रेमिका आती है तो उसे लगता कि प्रेमी को उसकी परवाह ही नहीं। वह गुस्से से वापस चली जाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारत गौड़ ने कहा कि फर्रुखाबाद में नाटक मंचन का पुराना इतिहास रहा है। अब नक्श के कलाकार देशभर में छाप छोड़ रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहन दिया जाएगा। नक्श के अमित सक्सेना ने निर्देशन किया। वह मुंबई में पृथ्वीराज कपूर के थिएटर से जुड़े रहे। टिकटॉक कलाकार रंजीत सिंह, एलबम भोले की शरण में काम कर चुकीं अभिनेत्री कावेरी राजपूत को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed