फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The dead body of the woman was thrown in the pit after killing

हत्या कर महिला का शव गड्ढे में फेंका गया

Mon, 03 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the woman was thrown in the pit after killing
महिला का शव मिलने बाद लगी भीड़ व खड़े पुसिल कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। महिला की हत्या कर शव जैतपुर गांव के मजरा कच्छन नगला मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

जैतपुर गांव के मजरा कच्छन नगला जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में सोमवार दोपहर को महिला का शव गांव के लोगों ने पड़ा देखा। इसकी जानकारी कर जहानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकवाया। महिला के गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। आंख के पास और हाथ में कई जगह चोट के निशान थे। महिला सलवार-शूट और लाल रंग का स्वेटर पहने है। उसके पास एक पॉलिथीन पड़ी थी, जिसमें अंडर गारमेंट्स मिले हैं।
विज्ञापन

उसके मुंह से खून निकला था। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप और सीओ मोहम्मदबाद राजवीर गौर ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया। सीओ राजवीर गौर ने बताया कि हत्या कर शव फेंके जाने का मामला लग रहा है। महिला की फोटो सभी थानों में शिनाख्त कराने के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed