फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The court cancelled the FR, the death case will be investigated again

Farrukhabad News: कोर्ट ने निरस्त की एफआर, मौत के मामले में दोबारा जांच होगी

Thu, 04 Sep 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The court cancelled the FR, the death case will be investigated again
फर्रुखाबाद। कोर्ट ने थाना कमालगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में उच्च स्तरीय अधिकारी से दोबार विवेचना कराने के आदेश दिए हैं। सीजेएम घनश्याम शुक्ला ने मृतक के पिता व वादी रामनरेश कटियार के प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने पुलिस की ओर से दाखिल की गई अंतिम आख्या को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से सीजेएम न्यायालय में एफआर रिपोर्ट पेश की गई। इस पर मृतक परितोष कटियार के पिता व मुकदमे के वादी रामनरेश कटियार ने अधिवक्ता के माध्यम से प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि योजनाबद्ध घटना है। पुलिस से घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और बेटे के मोबाइल की लोकेशन की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

पेन ड्राइव में घटनास्थल की फुटेज देकर रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। वादी ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र परितोष कटियार की हत्या को दुर्घटना का रूप दिया गया है। विवेचक ने अधूरी और त्रुटिपूर्ण विवेचना की है। महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज कर अभियुक्तों को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पुत्रवधू शालिनी सहित कई लोगों ने षड्यंत्रपूर्वक घटना को अंजाम दिया है। कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत साक्ष्यों में मोबाइल कॉल डिटेल्स, पेन ड्राइव, सीडीआर व अन्य प्रमाणों का जिक्र किया गया, जिन पर विवेचना के दौरान पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। कोर्ट ने केस डायरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के अवलोकन के बाद माना कि विवेचना अधूरी रही है। वादी द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर जांच नहीं की गई। प्रार्थना पत्र की सुनवाई कर सीजेएम घनश्याम शुक्ला ने पुलिस की अंतिम आख्या निरस्त कर दी। अग्रिम विवेचना उप निरीक्षक से उच्च स्तर के अधिकारी से कराने के आदेश दिए।


-----
क्या था मामला....
---------
मालूम हो कि थाना कमालगंज क्षेत्र में 16 दिसंबर 2023 की शाम को सड़क हादसे में गांव हरदेव नगर निवासी परितोष कटियार उर्फ शानू की मौत हो गई थी। मृतक के पिता रामनरेश कटियार ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की मौत को मात्र दुर्घटना न मानते हुए साज़िश बताया था। आरोप लगाया था कि परितोष अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ड्रेस लेने फतेहगढ़ गया था। रात करीब 9 बजे हादसे की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल उपासना कोल्ड स्टोरेज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। पुलिस ने घायल परितोष को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि परितोष की बाइक के पीछे तेज रफ्तार कार आ रही थी। उसी दौरान बाइक कार में फंस गई । परितोष को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed