{"_id":"68f648d68c4264b627017cbb","slug":"the-casting-of-eight-roofs-on-the-bridge-will-take-place-after-diwali-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-131646-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिवाली के बाद होगा पुल पर आठ छतों की ढलाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिवाली के बाद होगा पुल पर आठ छतों की ढलाई का काम
Mon, 20 Oct 2025 08:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12, हरदोई मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु परियोजना में क्षतिग्रस्त पहुंच मार्ग व भरा पानी। संवाद
कमालगंज। 50 पिलर वाले हरदोई मार्ग के निर्माणाधीन पुल की शेष बचीं आठ छतों की ढलाई का काम दिवाली के बाद शुरू हो जाएगा। गंगा की धार के ऊपर भी छत ढलाई की जाएगी। 41 छतों की ढलाई का काम पूरा हो चुका है।
हरदोई मार्ग पर सेतु परियोजना में भटपुरा कमालगंज की ओर से पिलर व बीम पर छतों की ढलाई का काम शुरू हुआ था। इसमें पिलर संख्या नौ से पिलर संख्या 50 तक छतों की ढलाई का काम पूरा हो चुका है।
अब तेरा अकबरपुर हरदोई की ओर से पिलर संख्या एक से पिलर संख्या नौ तक छत ढलाई दिवाली के बाद शुरू होगी। इस समय पांच नंबर पिलर से 12 नंबर पिलर तक गंगा नदी की धार चल रही है। मुख्य धार के ऊपर भी छत ढालने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
पुल की साढ़े सात मीटर चौड़ाई के हिसाब से छतें ढाली जा रही हैं। इस समय करीब 400 मीटर चौड़ाई में ही गंगा की धार बह रही है।
बाढ़ में कटे पहुंच मार्ग की बननी है कार्ययोजना
इस बार आई भीषण बाढ़ से 2200 मीटर लंबे पहुंच मार्ग के लिए डाली गई मिट्टी कई स्थानों पर बह गई। मुख्य पुलिया भी बाढ़ के साथ आई तेज धार में ध्वस्त हो गई। बाढ़ के समय ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मोटरबोट से सेतु परियोजना का निरीक्षण किया था। अब सुरक्षित पहुंच मार्ग के लिए संशोधित कार्ययोजना बननी है। इसके लिए लखनऊ से आकर टीम एक बार निरीक्षण भी कर चुकी है।
पैंटून पुल न होने से नाव से गंगा पार कर रहे लोग
सेतु परियोजना पूर्ण होने की समय सीमा नवंबर 2026 है। ऐसे में फिलहाल पैंटून पुल सहारा हो सकता है, लेकिन अभी तक पैंटून पुल बांधने का काम चालू नहीं हुआ है। इसके कारण लोगों को नाव से गंगा पार करनी पड़ रही है। मोटरसाइकिल के साथ एक सवारी से 50 रुपये नाव से गंगा पार कराने के लिए नाव चालक ले रहे हैं।