फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The captain again started the transfer express.

Farrukhabad News: कप्तान ने फिर चलाई तबादला एक्सप्रेस

Thu, 24 Oct 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
The captain again started the transfer express.
फर्रुखाबाद। चार माह के कार्यकाल में एसपी ने फिर से तबादला एक्सप्रेस चलाकर कई चौकी इंचार्ज को बदल दिया है। कई दरोगा उसी थाने में फिर से तैनाती पाने में सफल हो गए। संवदेनशील थाना मऊदरवाजा की कमान दरोगा बलराज भाटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदशी ने नवाबगंज एसओ बलराज भाटी को मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बना दिया है। माफिया के भाई डब्बन के मुकदमे की फाइल चोरी के मामले में एसपी ने मऊदरवाजा इंस्पेक्टर भोलेंद्र चतुर्वेदी व बीबीगंज चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया था। कायमगंज कोतवाली की चौकी मंडी के इंचार्ज विद्या सागर तिवारी को नवाबगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजेपुर के अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल शहर कोतवाली में अपराध निरीक्षक के पद पर भेजा गया है। मऊदरवाजा के अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद को राजेपुर थाने का अपराध निरीक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के दरोगा बलवीर सिंह दांगी को कर्नलगंज चौकी इंचार्ज और यहां तैनात जगदीश वर्मा को कोवताली कायमगंज स्थानांतरित किया गया। चौकी मेडिकल कॉलेज के इंचार्ज मोहित मिश्रा को प्रभारी चौकी पांचाल घाट और यहां तैनात कल्पेश चौधरी को थाना मऊदरवाजा तैनाती के आदेश दिए। राजेपुर थाने से दरोगा अजय सिंह को चौकी मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा नितिन कुमार मऊदरवाजा थाने में फिर से तैनाती पाने में सफल हो गए। मोहम्मदाबाद कोतवाली के दरोगा राजबहादुर को न्यायालय सुरक्षा, नीलेश कुमार को महिला थाना, चौकी इंचार्ज चिलसरा अवधेश कुमार को कायमगंज चौकी मंडी प्रभारी पर तैनाती के आदेश दिए हैं।

अमृतपुर थाने के दरोगा जगभान सिंह को चौकी इंचार्ज चिलसरा, हर्षमुखी को न्यायालय सुरक्षा, पुलिस लाइन से दरोगा हेमलता को मोहम्मदाबाद कोतवाली स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed