फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bullies stopped the agricultural protection unit from draining the water.

Farrukhabad News: दबंगों ने कृषि रक्षा इकाई में भरा पानी निकालने से रोका

Sat, 30 Sep 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The bullies stopped the agricultural protection unit from draining the water.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। कृषि रक्षा इकाई केंद्र परिसर में बाढ़ का पानी भरा होने से किसानों को परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने पंपिंगसेट लगाकर परिसर से पानी निकालने का प्रयास किया। दबंगों ने पानी नहीं निकलने दिया। पंपिंग सेट बंद कर दी। अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।




गंगा में आई बाढ़ का पानी राजेपुर स्थित राजकीय बीज भंडार व कृषि रक्षा इकाई केंद्र परिसर में भर गया था। बाढ़ समाप्त हुए करीब एक माह बीतने के बावजूद परिसर में भरा पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे केंद्र पर दवा ,बीज लेने आने वाले किसानों को परेशानी हो रही है। कर्मचारी केंद्र पर न बैठकर सड़क किनारे नीम के पेड़ के नीचे बैठने को मजबूर हैं। कृषि रक्षा इकाई केंद्र के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, राजकीय बीज भंडार के प्रभारी फूलचंद्र पाल पंपिंग सेट लगाकर परिसर से पानी निकाल रहे थे। उसी दौरान ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता व दबंग ग्रामीण ने आकर पंपिंग सेट बंद करा दी। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन ब्लाॅक व सीएचसी के पास ही गंदा पानी भरा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। इस ओर खंड विकास अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रधान प्रदीप गुप्ता ने बताया है कि पानी को निकालने से मना नही किया है। कहा गया कि पाइप को दूर ले जाएं, जिससे पानी गांव में न भरे। एडीओ कृषि ने बताया कि अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। दोबारा पंपिंग सेट लगाकर परिसर से पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed