फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bride refused to marry on the allegation of physical abuse on the groom

दूल्हे पर शारीरिक शोषण के आरोप पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry on the allegation of physical abuse on the groom
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शादी समारोह में पहुंची महिला ने दूल्हे पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया तो दुल्हन के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में उसे छोटे भाई से दुल्हन की शादी कराई गई।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के निवासी कानूनगो की कन्नौज जिले में तैनाती है। करीब 14 वर्ष पहले कासगंज जिले में तैनाती हुई थी। ननिहाल पक्ष के रिश्तेदार युवक के कहने पर कायमगंज के पास एक गांव में किराये का कमरा लेकर पत्नी व बच्चों को छोड़ दिया था। इस बीच रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर कानूनगो से संबंध बना लिया और तब से उसका यौन शोषण कर रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में रिश्तेदार युवक की शादी थी। जानकारी होने पर कानूनगो की पत्नी वहां पहुंच गई और हंगामा कर दिया। जानकारी होने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को शांत कराया। बाद में युवक के छोटे भाई से दुल्हन बनी युवती की कराई गई। कानूनगो की पत्नी ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई विनोद यादव ने बताया मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के पिता गांव के प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed