फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body was thrown into the bush by killing her husband

विवाहिता की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Tue, 06 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 06 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
दहेज में सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में महिला ने फांसी लगा ली। ससुरालीजन उसे फांसी से उतार कर निजी अस्पताल लाए। यहां उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने  अस्पताल में हंगामा काटा तो ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बुढनपुर निवासी ओम प्रकाश के मुताबिक उसने अपनी बेटी सीमा (28) की शादी एटा जिले के राजा के रामपुर के गांव विजयपुर निवासी मनोज कुमार से शादी करीब पांच साल पहले की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम को गांव के लोगों ने बेटी के बीमार होने की सूचना दी। वह परिजनों के साथ वहां पहुंचे तो ससुरालीजन सीमा को बोेलेरो से ले गए।  रात करीब 9 बजे तक कोई नहीं लौटा तो ओमप्रकाश अपने भाई और पुत्र के साथ पुत्री की खोजबीन करते हुए कंपिल आए। ग्रामीणों से उन्हें बिलसड़ी गांव के पास एक खेत की झाड़ियों में बेटी का शव पड़े होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ओम प्रकाश ने सीमा के पति मनोज कुमार, ससुर अनिल प्रकाश उर्फ पूरन और सास के खिलाफ दहेज की रिपोर्ट दर्ज कराई।


ओमप्रकाश ने बताया कि ससुराली शादी के बाद से सोने की चेन और भैंस की मांग कर रहे थे। करीब तीन माह पूर्व भैंस दी थी लेकिन चेन नही दे सके। इस कारण पुत्री की गला दबाकर हत्या कर शव खेत में फेंक गए। सीमा के चार साल का एक बेटा है। आरोपी ससुरालीजन फरार हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।वहीं, थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला भाऊटोला निवासी पिंकू राजपूत की पत्नी जसोदा ने सोमवार को संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फांसी से उतार कर नाला मछरट्ठा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


मंगलवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे बदायूं जिला के गांव निताई नगला निवासी जसोदा के भाई जमुना प्रसाद ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पति समेत अन्य परिजन वहां से खिसक गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भाई ने बताया कि जसोदा की शादी आठ साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed