{"_id":"5df4def18ebc3e87b402e0eb","slug":"the-body-of-a-youth-from-delhi-created-an-uproar-farrukhabad-news-knp5320776170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से युवक का शव आते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से युवक का शव आते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
पप्पू का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
दिल्ली में करंट लगने से मरे युवक का शव शुक्रवार देर रात उसके घर गांव ढार्रा शादी नगर पहुंच गया। युवक के भाई व भाभी ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ढर्रा शादी नगर निवासी पप्पू शर्मा(25) पुत्र संतराम शर्मा दिल्ली के खजूरी थाना क्षेत्र के गोंडा चौक स्थित अपने बड़े भाई विनोद के साथ फर्नीचर बनाने के अलावा पड़ोस के ही पंडित के साथ कथा, भागवत व देवी जागरण में काम करता था। पप्पू दिल्ली में किराये के कमरे में रहता था।
पड़ोस में ही बड़ा भाई विनोद पत्नी के साथ रहता है। पप्पू शुक्रवार को रोज की भांति पंडित के साथ किसी के घर जागरण मेां गया था। वहां बिजली ठीक करते समय करंट से उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पंडित ने उसके भाई विनोद को दी। भाई पत्नी सीमा के साथ अस्पताल पहुंच गया। विनोद ने पंडित पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। पंडित मौके से खिसक गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर मां माया देवी व पिता संतराम भी परिजनों के साथ दिल्ली पहुंच गए। परिजन शव को लेकर देर रात पैतृक गांव पहुंच गए। विनोद की पत्नी सीमा ने बताया कि देवर की पंडित ने हत्या कर दी है। उसने शव को छिपाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
पंडित के विरुद्ध तहरीर विनोद ने दिल्ली पुलिस को दी है। सर्वेश शर्मा , विनोद शर्मा, राजीव शर्मा, नीरज शर्मा भाई हैं। पांच भाइयों में से पप्पू तीसरे नंबर का था। अभी पऱ्प्पू की शादी नहीं हुई थी। शनिवार को ढाई घाट पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।