फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The auspicious start today

आज से शुभ कार्य शुरू, निद्रा से जागेंगे विष्णु भगवान

Sat, 21 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 21 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
The auspicious start today

फर्रुखाबाद। देवोत्थान एकादशी रविवार को मनाई जाएगी। शनिवार को लोगों ने गन्ना और सिंघाड़ा की खरीददारी की। पूर्वाह्न 11.30 से 12.30 बजे तक देवोत्थान एकादशी पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। देवोत्थान एकादशी पर्व से ही शुभ कार्यों का शुभारंभ होगा।

विज्ञापन


मान्यता है कि दीपावली पर्व से पहले भगवान विष्णु क्षीर सागर में चिरनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद वह देवोत्थान एकादशी पर ही जागते हैं। इसी के चलते देवोत्थान पर्व मनाया जाता है। देवोत्थान पर्व पर भगवान विष्णु का पूजन करने का विधान है। रविवार को देवोत्थान पर्व को लेकर शनिवार को रेलवे रोड, लोहाई रोड, पक्कापुल, नेहरू रोड और भोलेपुर आदि बाजारों में लोगों ने गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंदी की जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन


पर्व के चलते सिंघाड़ा और शकरकंदी 20 रुपये प्रति किलो तथा आठ से दस रुपये का एक गन्ना बिका। पर्व होने के चलते लोगों ने महंगाई के बावजूद गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंदी की खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आचार्य योगीराज दबे (कमालगंज) का कहना है कि देवोत्थान पर पूजन करने का शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 11.30 से 12.30 बजे तक का है। शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु का पूजन करने से सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होगी। दीपावली से क्षीर सागर में चिरनिद्रा में लीन विष्णु भगवान के देवोत्थान एकादशी  पर  जागने के बाद शुभ कार्य प्रारंभ होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed