फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tent House fire in the loss of 8 lac

टेंट हाउस में आग लगने से 8 लाख का नुकसान

Sun, 28 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 28 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tent House fire in the loss of 8 lac
टेंट गोदाम में लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सारी रात आग
विज्ञापन
जलती रही लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह धुआं उठते देख आसपास के मोहल्ले वालों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर  काबू पाया। आग बुझाने आई फ्लड पंप मशीन शोपीस साबित हुई।

मोहल्ला कूंचा निवासी राजेश गुप्ता का टेंट और सजावट केंद्र का गोदाम गंगादरवाजा स्थित श्यामनगरी में है। रविवार सुबह पास के निवासियों ने गोदाम से धुआं निकलता देख राजेश को जानकारी दी। राजेश ने गोदाम का फाटक खोला तो आग का गुबार फूट पड़ा। गोदाम के अंदर आग के शोले धधक रहे थे। कपड़ा जलने से निकल रहे धुआं की दुर्गंध के कारण लोग अंदर घुसने का साहस न जुटा सके। आसपास रहने वालों ने अपने घरों के सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाने का

प्रयास किया। इस बीच सूचना मिलने पर दमकल कर्मी फ्लड पंप के साथ मौके पर पहुंच गए।  आसपास पानी का कोई साधन न होने के कारण वह असहाय हो गए। कुछ देर बाद उन्होंने सबमर्सिबल के पाइप पकड़कर आग पर काबू पाया। राजेश ने बताया कि शनिवार देर रात मजदूर सामान वापस लेकर आए थे। सामान रखवाने के बाद वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। उन्हाेंने बताया कि आग में लगभग 8 लाख रुपये का कपड़ा, मेजें, सजावट का सामान, दरियां जलने का अनुमान है।

छप्पर में लगी आग, युवक झुलसा
चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इसमें एक युवक झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस अग्निकांड में घरेलू सामान और नगदी जल गई। मोहल्ला बजरिया निवासी रामवीर के यहां उनका दामाद मनोज कुमार निवासी पुरा सैंथरी जिला एटा आया है। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे रामवीर की छोटी पुत्री रश्मि चूल्हे पर भोजन

बना रही थी। तभी चूल्हे से चटकी चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। इसके सुलगने से छप्पर में आग लग गई। इस पर मनोज कुमार और रश्मि शोर मचाते हुए बाहर की ओर दौड़ पड़े। आग की चपेट में आकर मनोज झुलस गया। शोर पर पहुंचे

ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस घटना में रामवीर का घरेलू सामान और नगदी जल गई। झुलसे मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रामवीर ने बताया कि आग में 6 हजार रुपये नगद, घरेलू सामान, पांच क्विंटल गेहूं और घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed