फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tension between two communities over the shrine, report on 45 named and 100 unknown

Farrukhabad News: मजार को लेकर दो समुदायों में तनाव, 45 नामजद, 100 अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tension between two communities over the shrine, report on 45 named and 100 unknown
फोटो-04, गांव शिवरई मठ स्थित खान बाबा की मजार,संवाद - फोटो : संवाद
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवरई मठ में स्थित प्राचीन खान बहादुर बाबा सैय्यद की मजार को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। मजार को मंदिर बताकर धार्मिक नारेबाजी करने और जवाबी विरोध के बाद सोमवार को पुलिस ने 45 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक अगस्त को गांव निवासी खड़क सिंह ने मजार में लगी टाइल्स और बैरिकेडिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिस पर पहले से ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इसके बाद पुलिस के निर्देश पर मजार की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। सरकारी भू-अभिलेख में यह स्थान मजार के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

मामला तब और बिगड़ गया जब सात अगस्त को बड़ी संख्या में ग्रामीण मजार पर पहुंच गए। हिंदू पक्ष ने इसे मंदिर बताते हुए नारेबाजी की और धार्मिक भाषण दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे हटाने की मांग उठाई। इस पर मुस्लिम पक्ष ने भी जवाबी नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा जगदीश वर्मा की तहरीर पर सोमवार को हिंदू पक्ष के सुनील चक, अनवेश, विनय, आकाश सिंह, पप्पू उर्फ वीरेंद्र, रविन्द्र राजपूत, पल्लू, प्रमोद कठेरिया, सुरेंद्र, गौरव, सोवरन, सुरजीत, अमित, आलोक उर्फ काली, ऋषभ, अंकित, आदेश, सूरज, दिलीप, सतेंद्र, राहुल, भोले, विनोद, गजराज, ब्रजपाल, रविन्द्र वर्मा, अमन, शशिकांत (सभी निवासी शिवरई मठ), अंशू जाटव, शीलू यादव (कैमापुर), अजय (उलियापुर), उदित चौहान, पप्पू उर्फ सतेंद्र, राहुल, दिलीप (जहानपुर), आकाश (चिलाका), प्रभात कश्यप (पटवन गली) और मुस्लिम पक्ष के गुड्डू, मसकूर, आफताब, शफीक, आजम, दिलशाद व खुर्शीद (शिवरई मठ) समेत 45 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed