फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Temple is the only house with a smile on the faces of the elderly

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान वाला घर ही मंदिर

Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Temple is the only house with a smile on the faces of the elderly
शहर के सधबाड़ा स्थित जैन मंदिर में सागर महाराज का पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आचार्य प्रमुख सागर महाराज ने कहा कि जिस घर में बड़े और बुजुर्ग हंसते हुए मिल जाएं, समझ लेना वही मंदिर है। उन्होंने यह बात जैन मंदिर में प्रवचन के दौरान कही। इससे पहले प्रमुख सागर महाराज की अगवानी में जैन समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के बीच फूलों की वर्षा की। उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

सकल दिगंबर जैन समाज युवा समिति की देखरेख में आचार्य प्रमुख सागर महाराज का बुधवार सुबह सवा नौ बजे गुरुगांव देवी मंदिर पर स्वागत हुआ। जैन समाज के लोग ढोल-नग़ाड़े बजाते हुए टाउन हाल तिराहा, तिकोना, चौक होकर पैदल ही लोहाई रोड स्थित जैन मंदिर पहुंचे। पूजन के बाद वहां से चौक, घुमना होकर सधवाड़ा स्थित भगवान नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन किए। वहीं जैन समाज के महिला-पुरुषों ने आचार्य का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शाम तीन बजे प्रवचन में महाराज ने कहा कि बड़े बुजुर्ग हर घर की शान होते हैं। उनका ध्यान रखना हर युवक और युवती का पहला कर्तव्य है। जिस घर में घुसने पर बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे जाए, समझो वही घर मंदिर है। हर बेटा-बेटी को अपने बुजुर्गों के साथ पांच मिनट अवश्य बिताने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए हॉस्टल भेजते हैं, ताकि पढ़कर उनका नाम रोशन करें, मगर आज की विडंबना देखिए कि वही बच्चे अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में भेज रहे हैं। युवाओं को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। बुजुर्ग को दुख देकर कोई भी सुखी नहीं रह सकता। इस मौके पर ऋषभ शरण जैन, दिलीप जैन, विक्रांत जैन, दीपक जैन, नेमशरण जैन, राहुल जैन, छेदालाल जैन, सुशीला जैन, मणि जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed