फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tehsil's revenue prison wall collapses, couple narrowly escapes

Farrukhabad News: तहसील के राजस्व बंदीगृह की दीवार ढही, दंपती बाल-बाल बचे

Wed, 07 Aug 2024 03:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Tehsil's revenue prison wall collapses, couple narrowly escapes
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के राजस्व बंदीगृह के पीछे की पुरानी दीवार दोपहर में ढह गई। इससे करीब 60 फीट नीचे बने मकान में रह रहे दंपती बाल-बाल बच गए। उनके मकान और गली में मलबा भर गया। लिहाजा 10 मकानों का रास्ता बंद हो गया। दंपती मकान के दूसरे दरवाजे से बाहर निकले। अन्य मलबा गिरने की आशंका से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील भवन करीब 60 फीट ऊंचाई पर बना है। उसके नीचे रकाबगंज खुर्द में बस्ती है। तहसील के ठीक नीचे उदयवीर चौहान का मकान है। मंगलवार को उनके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। घर में पत्नी गुड्डी देवी और वह थे। दोपहर करीब पौने एक बजे तहसील के राजस्व बंदी गृह के पीछे की दीवार भर-भराकर गिर गई।
विज्ञापन

अधिकतर मलबा उदयवीर के मकान पर गिरा। इससे एक तरफ का गेट बंद हो गया। अचानक तेज आवाज से मलबा आने से चीख-पुकार करके लोग घरों से निकले। देखा, तो गली पूरी तरह मलबा से भर गई। इससे 10 मकानों में जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया। उदयवीर ने बताया कि वह गंगाकटरी में बसे कुबेरपुर घाट के निवासी हैं। 15 साल से मकान बनवाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि बच्चे नहीं थे, अन्यथा खेलते समय दुर्घटना हो सकती थी। और भी पुरानी दीवार गिरने की आशंका सताने लगी है। तहसील प्रशासन को चाहिए कि वह सुरक्षा व्यवस्था कराए। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बताया कि उन्होंने तकनीकी टीम को बुलाया है। बांस बल्ली से सुरक्षा प्रबंध कराएंगे। बजट की मांग करके बाद में काम कराया जाएगा। लोगों की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed