{"_id":"611fb0648ebc3e79d9775eac","slug":"teenager-raped-by-e-rickshaw-drivers-report-farrukhabad-news-knp647170412","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। मंदिर से घर जाने के लिए ई- रिक्शा पर सवार किशोरी से चालक और उसके दोस्त ने एक गैराज में दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को पुलिस में सूचना देने पर भाई सहित जान से मारने की धमकी भी दी। पिता ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
मऊदरवाजा थाने के एक मोहल्ला निवासी किशोरी बुधवार दोपहर में बढ़पुर मंदिर दर्शन करने गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं पहुंची। पिता ने पुत्री के लापता होने की सूचना थाने में दे दी। गुरुवार सुबह किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। उसके कपड़े भी बदले हुए थे।
उसने बताया कि वह मंदिर से घर आने के लिए ढुइयां निवासी तारिक के ई-रिक्शे पर सवार हुई। तारिक उसे नेकपुर चौरासी स्थित ओवरब्रिज से निकालकर एक गैराज में ले गया। वहां उसका दूसरा ई-रिक्शा चालक दोस्त भी आ गया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विरोध करने में उसके कपड़े फट गए। इसके बाद आरोपियों ने दूसरे कपड़े पहना दिए। उन्होंने किशोरी को पुलिस में सूचना देने पर भाई सहित जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तारिक और अज्ञात ई-रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।