{"_id":"632a0126480b8f229579adc2","slug":"teenager-got-pregnant-after-rape-case-filed-farrukhabad-news-knp7192046175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद किशोरी सात माह की गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद किशोरी सात माह की गर्भवती
विज्ञापन
जहानगंज। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। पेट दर्द की दवा दिलाने गए परिजनों को डॉक्टर ने गर्भवती होने की जानकारी दी।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण होली पर पत्नी के साथ ससुराल गया था। घर पर 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी।
रात को लगभग 12 बजे गांव इकडरिया निवासी राधेश्याम बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में घुस आया और पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
राधेश्याम ने पुत्री को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते किशोरी ने परिजनों को कोई बात नहीं बताई।
बीती सात सितंबर को पुत्री के पेट में दर्द हुआ। परिजनों ने पास के एक डॉक्टर से दवा दिलाई, लेकिन दो दिन के उपचार के बाद भी किशोरी को आराम नहीं मिला।
परिजन 10 सितंबर को किशोरी को फर्रुखाबाद के नर्सिग होम में दवा दिलाने ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि किशोरी सात माह की गर्भवती है।
परिजनों ने घर आकर किशोरी से पूछताछ तो उसने राधेश्याम द्वारा दुष्कर्म करने की बात उजागर की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर में नहीं मिला।