फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tarpaulin kept dripping throughout the night, people were suffering due to flood and rain

Farrukhabad News: रात भर टपकता रहा तिरपाल, बाढ़ संग बारिश से लोग बेहाल

Wed, 03 Sep 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tarpaulin kept dripping throughout the night, people were suffering due to flood and rain
फोटो-19, इटावा-बरेली हाईवे के किनारे डेरा जमाए बाढ़ पीड़ित। संवाद
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बारिश के चलते दोनों ही नदियों में भारी मात्रा में बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण सड़क किनारे और छत पर आशियाना बनाए लोगों का बुरा हाल है। बाढ़ पीड़िताें के तिरपाल से रातभर पानी टपकता रहा। इससे वह रात में भी सो नहीं सके।
विज्ञापन

पशुओं को भी हरा चारा नहीं मिल पा रहा है। मुंहपका और खुरपका बीमारी ने बाढ़ क्षेत्रों में पैर पसारने शुरू कर दिए है। गंगा में 169626 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर 137.25 मीटर पर है। गंगा खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर बह रही हैं। वहीं रामगंगा नदी में 47534 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदी का जलस्तर 135.25 मीटर पर है। बरसात के चलते बाढ़ क्षेत्र के लोग परेशान हैं। ठटा की मड़ैया, दौली की मड़ैया, पंखियन की मड़ैया में तेजी से कटान हो रहा है।
विज्ञापन


हाईवे किनारे डाला है डेरा
फोटो-20, सुरेश
भुड्डन की मड़ैया के रहने वाले सुरेश ने बताया कि गांव में पानी भरा होने के कारण वह इटावा-बरेली हाईवे के किनारे डेरा डाले हैं। दो दिन से हो रही बरसात के कारण त्रिपाल भी टपकने लगा है। रात जागकर काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पन्नी तानकर रह रहे
फोटो-21, धर्मेंद्र
भुड्डन की मड़ैया के धर्मेंद्र ने बताया कि घर में पानी भरने से वह हाईवे पर ऊंचा स्थान देखकर पन्नी तानकर रह रहे हैं। हवा के साथ बरस रहे पानी के कारण पूरा सामान भीग गया है। दिन में वाहनों के आवाजाही के कारण सोना नहीं हो पाता। रात में पन्नी से टपकते पानी के कारण नींद नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed