फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspicion on milkman, case registered against four

Farrukhabad News: दूधिए पर शक, चार पर मुकदमा दर्ज

Wed, 14 Aug 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Suspicion on milkman, case registered against four
कंपिल। दंपती को बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस ने दूधिए पर शक जाहिर करते हुए चार के खिलाफ चोरी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सरगर्मी से दूधिए की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकंदपुर खास निवासी कुलदीप व उसकी पत्नी अर्चना को बंधक बनाकर तीन बदमाश तीन लाख की जेवर व नकदी लूटकर ले गए थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच की थी। कुलदीप ने गांव सौरिया निवासी दूधिया सोभी ठाकुर पर शक जाहिर करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि दूधिए से साठ हजार में भैंस खरीदी थी। 51 हजार रुपये नकद दे दिए थे। बाकी रुपये बाद में देने की बात तय हुई, लेकिन भैंस ने दूध कम दिया। इस पर दूधिए की भैंस वापस कर दी थी। लेकिन सोभी ने रुपये वापस नहीं किए। 11 अगस्त को अर्चना ने सोभी से फोन पर बात कर रुपये मांगे थे। उसने रुपये देने से मना कर दिया था। ऐसे में सोभी ने ही अपने साथियों से इस घटना को करवाया होगा। पुलिस दूधिए की तलाश कर रही है। लेकिन वह पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed