फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suggestions sought for evaluation of 10th and 12th

यूपी बोर्ड की निरस्त परीक्षाओं के मूल्यांकन को मांगे गए सुक्षाव

Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Suggestions sought for evaluation of 10th and 12th
10वीं और 12वीं के मूल्यांकन के लिए मांगे सुझाव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की 10 व 12वीं की परीक्षाएं निरस्त हो चुकी हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अंक देने को लेकर प्रधानाचार्य व शिक्षक अभिभावक संघ के पदाधिकारियों से मशवरा किया जाएगा। सात जून दोपहर तक सभी से सुझाव प्राप्त कर जिला विद्यालय निरीक्षक माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर मुख्य सचिव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत कराएंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक का आदेश जिला मुख्यालय आ गया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2021 की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका पर निरस्त कर दी गई हैं। अब छात्र-छात्राओं को किस प्रकार अंक किए जाएं। इस संबंध में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षक अभिभावक संघ के पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने आदेश मेें कहा कि जिले में संचालित ख्याति प्राप्त राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के एक-एक प्रधानाचार्य एवं शिक्षक अभिभावक संघ के एक पदाधिकारी से बोर्ड परीक्षाफल तैयार करने के विषय में सुझाव प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुझाव संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से बोर्ड के ई-मेल पर जिला विद्यालय निरीक्षक को सात जून दोपहर तक भेजना होगा। दो बजे अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी जानकारी करेंगे।

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, संतोष कुमार ने सुझाव लेने संबंधी सरकार के निर्णय को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य और शिक्षक अभिभावक संघ के पदाधिकारी सुझाव जरूर दें। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि आदेश आ गया है। सुझाव लेकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed