फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sugarcane crushing started after repair in sugar mill

Farrukhabad News: चीनी मिल में मरम्मत के बाद गन्ना पेराई शुरू, किसान खुश

Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing started after repair in sugar mill
कायमगंज। तकनीकी खराबी से बार-बार बंद हो रही चीनी मिल में अनूप शहर से आई टीम ने गुरुवार रात 10 बजे तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद गन्ने की पेराई शुरू हो गई। गन्ने की तौल में तेजी आने से किसानों को राहत मिली है। मिल का संयंत्र सुचारू रूप से चलने से एक सप्ताह की पेराई के सापेक्ष 24 घंटे में पेराई हो गई है।
चीनी मिल में 26 नवंबर को नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। तब से मिल में तकनीकी खराबी के चलते लगातार पेराई नहीं हो पा रही थी।
गुरुवार भोर में तीन बजे टरबाइन की ऑयल पंप व इलेक्ट्रॉनिक पैनल में खराबी आने से पेराई ठप हो गई थी। परेशान किसानों ने सुबह करीब आठ बजे हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन

इस पर मिल प्रशासन ने पुलिस के साथ खड़े होकर किसानों से 36 घंटे मोहलत मांगी थी।
मरम्मत के लिए अनूप शहर से तकनीकी कर्मचारी गुरुवार शाम तक पहुंच गए, साथ ही पूरनपुर से टरबाइन की ऑयल पंप भी मंगा ली गई।
कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य कर गुरुवार रात 10 बजे प्लांट चालू कर दिया। इसके बाद से अब मिल में लगातार पेराई चल रही है।
इससे किसानों में भी खुशी है। सीसीओ प्रमोद यादव ने बताया कि किसानों से साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति के लिए सूचना दे दी है।
साथ ही सात दिसंबर तक के लिए एक लाख आठ हजार क्विंटल गन्ने की आपूर्ति के लिए इंडेंट जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में गुरुवार को प्लांट बंद होने तक 13300 क्विंटल गन्ने की तौल व 8400 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी।
शुक्रवार रात 10 बजे तक 12 हजार क्विंटल की पेराई हो जाएगी। शाम 4 बजे तक 22 हजार क्विंटल गन्ने की तौल हो चुकी है।
लगातर पेराई कार्य होने से यार्ड में खड़ीं गन्ना लदी ट्रालियों की कतार कम होने लगी हैं। जीएम किशनलाल ने बताया कि उम्मीद है कि पेराई कार्य लगातार चलता रहेगा। किसान भाइयों से अपील है कि वह अपना साफ सुथरा गन्ना मिल को उपलब्ध कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed