{"_id":"65e0d55fe60998df8807d7c4","slug":"stray-animal-beats-farmer-to-death-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108838-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आवारा पशु ने किसान को पटक-पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आवारा पशु ने किसान को पटक-पटककर मार डाला
विज्ञापन
कायमगंज। आवारा पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। गांव ममापुर हाकिमपुर निवासी किसान को तंबाकू के खेत में पानी लगाते समय आवारा पशु ने पटक-पटककर मार डाला।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ममापुर हाकिमपुर निवासी किसान सत्यराम (55) गुरुवार सुबह तंबाकू के खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान एक आवारा पशुओं का झुंड उनके खेत की ओर पहुंच गया। फसल को बर्बादी से बचाने के लिए किसान ने पशुओं को ललकारा। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान उसमें एक पशु का मूड बदल गया। उसने किसान पर हमला कर दिया।
पशु ने किसान को बार-बार पटका। इससे वे गंभीर घायल हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजरे गांव के एक किसान ने उन्हें घायल हालत में पड़ा देखा। परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन वहां पहुंचे। परिजन सत्यराम को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. अमरेश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार सिंह, एसआई सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों ने हवाले कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिवार काफी दुखी है। सत्यराम के दो पुत्र व तीन बेटियां हैं। पुत्र विपिन ने बताया कि उनके एक भाई व मां सरस्वती की पहले ही मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं का आतंक है। यह फसल चौपट करने के साथ-साथ लोगों की जान भी ले रहे हैं।