फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stove ashes spark ten huts

चूल्हे की चिंगारी से दस झोपड़ियां राख

Fri, 22 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 22 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Stove ashes spark ten huts
खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी तेज हवा में छप्पर पर गिरने से आग
विज्ञापन
लग गई। हवा से बढ़ी आग में दस झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इनमें रखा घरेलू सामान, रुपये व जेवर भी जल गए। आग पर काबू करने पहुंची दमकल की मशीन चलते-चलते दगा दे गई। ग्रामीणों ने गांव में लगे प्राइवेट ट्यूबवेल को चलवाकर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी, तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचे।  

फतेहगढ़ कोतवाली इलाके के गांव हुसैनपुर नौखंडा के मजरा किशोरगंज निवासी रावेंद्र कुमार जाटव की पत्नी अमरवती शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बच्चों के लिए चूल्हे पर खाना बना रही थी। वह चूल्हा जलताछोड़कर झोपड़ी से बाहर चली गई। तबी चूल्हे से निकली चिंगारी तेज हवा से छप्पर तक पहुंच गई। इससे रावेंद्र का छप्पर जलने लगा। हवा से बढ़ी लपटों की चपेट में आकर पड़ोसियों की झोपड़ियां भी जलने लगीं।  आग लगने से गांव में भगदड़ मच गई। इसकी

जानकारी पर टीम के सदस्य दमकल लेकर मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के दौरान मशीन अचानक बंद हो गई। टीम के सदस्यों ने लाख प्रयास किया, लेकिन मशीन चालू नहीं हुई। ग्रामीणों ने गांव के मनीराम का ट्यूबवेल चलवाया और बाल्टियों से पानी भरकर आग बुझाई। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक दस झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें रखा घरेलू सामान, जेवर, कपड़े, नकदी व अन्य सामान राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में रावेंद्र का

पुत्र अनिल कुमार झुलस गया। घटना की जानकारी पर याकूतगंज चौकी प्रभारी वीरपाल, तहसीलदार संजीव ओझा व लेखपाल सोनपाल मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से घटना की जानकारी कर नुकसानी की रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीणों का कहना है कि आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
 
इनकी झोपड़ियां र्हुइं राख
रावेंद्र कुमार जाटव, अनिल कुमार, भूरेलाल, राजू, मानसिंह, वीरेन्द्र, रामवीर सिंह, रामू, अवधेश व रामऔतार।

शीघ्र दिया जाएगा मुआवजा
तहसीलदार संजीव ओझा ने बताया कि आग से नुकसान का आकलन कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट लेखपाल से तैयार करा ली गई है। इस अग्निकांड में प्रति व्यक्ति लगभग 20 से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इनको शीघ्र मुआवजे का चेक उपलब्ध कराया जाएगा।

शादी का सामान भी जला
रावेंद्र  के पुत्र करन कुमार की चार माह पूर्व शादी हुई थी। शादी में  मिला सामान आग की भेंट चढ़ गया। करन की मांग अमरवती ने बताया कि जेवर, नकदी और शादी में मिला सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed