फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stones were pelted on parking the bus in front of the house

Farrukhabad News: घर के सामने बस खड़ी करने पर किया पथराव

Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Stones were pelted on parking the bus in front of the house
फर्रुखाबाद। आईटीआई चौराहे से सातनपुर जाने वाले मार्ग पर घर के सामने बस खड़ी करने पर लोगों ने पथराव कर दिया। बस के शीशे टूट गए। चालक व हेल्पर मौका देखकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसों के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से सातनपुर मंडी के पास स्टैंड बनाया गया है। लेकिन सवारियों के चक्कर में बस आईटीआई चौराहे से सातनपुर मंडी जाने वाले मार्ग पर घरों के सामने खड़ी कर दी जाती है। गुरुवार को विमल चतुर्वेदी की बस एक मकान के सामने खड़ी थी। लोगों ने चालक से बस हटाने के लिए कहा। मौके पर चालक व आसपास के लोगों में विवाद हो गया। गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। बस के शीशे टूट गए। चालक व हेल्पर वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले वहां से निकल गए। आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत ने बताया कि घर के सामने बस खड़ी करने पर लोगों ने पथराव कर दिया। बस के शीशे टूट गए हैं। बस संचालक के वाहन में भी तोड़फोड़ हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed