{"_id":"5fe0da288ebc3e40a307a459","slug":"stones-and-firing-on-police-to-catch-historyheater-farrukhabad-news-knp601312214","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पथराव, फायरिंग
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़ा आरोपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग
फर्रुखाबाद। कटरी की जमीन पर कब्जा करने वाले हिस्ट्रीशीटर को सादा कपड़ों में पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पथराव के बाद फायरिंग कर दी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। तमंचा, कारतूस भी कब्जे में ले लिए हैं।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र गांव ऊगरपुर के में गंगा की कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर कई महीनों से दो गुटों में विवाद चल रहा है। मार्च में गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अनार सिंह यादव पुत्र स्व. राम सिंह निवासी लालाराम की मढ़ैया मंगलपुर रूपपुर (ऊगरपुर का मजरा) पर जिला बदर की कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कटरी की जमीन पर फसल में पानी लगा रहा है। सोमवार शाम करीब सवा तीन बजे थाने के दरोगा सद्दाम खां के नेतृत्व में पुलिस बल सादे कपड़ों में वहां पहुंचा।
उन्होंने हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस गांव में उसके परिवार के ही दूसरे साथी को पकड़ने पहुंची, तो ग्रामीण महिला-पुरुषों ने विरोध कर दिया। पुलिस पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया गया। हालांकि पुलिस ने मकान से दूसरे दबंग को भी दबोच लिया। जब कार में बैठाकर थाने लाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक आठ-दस फायर किए गए। हालांकि पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके थाने ले आई।
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहा था हिस्ट्रीशीटर
हिस्ट्रीशीटर गांव में प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहा था। उसके कई गांवों में पोस्टर भी लगे हैं। ग्रामीणों में उसकी अच्छी पकड़ बताई जा रही है। माना जा रहा है कि दूसरे पक्ष ने प्रधानी हाथ से न चली जाए, इसलिए दबंग को जेल भेजने की रणनीति तैयार की थी।
वर्जन
‘पुलिस भूमाफिया हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी। इसी दौरान उसके परिवार की महिलाओं, पुरुषों ने हमला बोल दिया। पथराव, लाठी-डंडे चलाए। कई राउंड गोलियां भी चलाई गईं। दोनों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।’ -जेपी शर्मा, इंस्पेक्टर, मऊदरवाजा थाना