फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stoned on the team that took the infected, FIR orders

संक्रमित को लेने गई टीम पर पथराव, एफआईआर के आदेश

Sat, 31 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Stoned on the team that took the infected, FIR orders
हानगंज में आरआरटी टीम व संक्रमित के परिजनों से होती नोकझोंक। - फोटो : FARRUKHABAD
संक्रमित को लेने गई टीम पर पथराव, एफआईआर के आदेश
विज्ञापन

कमालगंज। विकास खंड के गांव जहानगंज में कोरोना संक्रमित युवक के घर सर्वे करने गई मेडिकल टीम पर परिजनों ने गालीगलौज कर पथराव कर दिया। टीम जान बचाकर भागी और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस संक्रमित की मां व बहन को थाने ले गई। बवाल के बीच संक्रमित घर से भाग गया। सीएचसी पहुंचे सीडीओ ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
जहानगंज में 27 अक्तूबर को लगे शिविर में नमूना देने वाले 25 वर्षीय मीट विक्रेता की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इस पर सीएचसी से रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) के डॉ. कुलभूषण दोपहर करीब 2 बजे अपनी टीम के साथ जहानगंज के मोहल्ला खेरे निवासी संक्रमित के घर पहुंचे। मां ने संक्रमित के दवा लेने जाने की बात कही। टीम ने घर के 12 लोगों को हाई रिस्क में चिह्नित किया। इसी बीच डॉ. विवेक कनौजिया की दूसरी टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन

घर में अलग रखने की व्यवस्था न होने से उसे एल-1 अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। इसी बीच गालीगलौज के साथ टीम पर पथराव शुरू हो गया। दोनों टीमों के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी जान बचाकर भागे और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर जहानगंज थाने से उपनिरीक्षक दलवीर सिंह महिला पुलिस के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस संक्रमित की मां व बहन को हिरासत में लेकर चली गई। शाम 5 बजे सीएचसी पहुंचे सीडीओ डॉ. राजेंद्र पेंसिया को टीम के सदस्यों ने घटना की जानकारी दी। इस पर सीडीओ ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। डॉ. कुलभूषण ने बताया कि संक्रमित को उसकी मां ने खेतों से भगा दिया। उसे बुलाने को कहा तो वह लोग गाली गलौज कर पथराव करने लगे। संक्रमित को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस काफी समय तक वहां खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed