फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stone pelting for supremacy, report on business board district president

वर्चस्व को लेकर पथराव, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट

Tue, 07 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting for supremacy, report on business board district president
फर्रुखाबाद। वर्चस्व के विवाद में रविवार देर चौक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष और दूसरे पक्ष में पथराव हो गया। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष और उनके साथी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। दोनों पक्षों में तनाव बना है।
विज्ञापन

शहर के चौक निवासी प्रशांत शुक्ला के पुत्र और नुनहाई निवासी कुछ लोगों में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। नुनहाई के लोगों से व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बाबी की नजदीकी है। रविवार देर रात संजीव मिश्रा साथी मनोज अग्रवाल के साथ चौक खोया मंडी स्थित प्रशांत शुक्ला के घर गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि संजीव आदि गाली-गलौज करने लगे। प्रशांत के बेटे विशेष ने मना किया, तो उसे भी गाली दी गईं। प्रशांत की पत्नी संतोष शुक्ला से भी अभद्रता की। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव होने लगा। किसी ने विवाद की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का सायरन सुनकर विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने मौके पर पड़े पत्थरों को उठवा दिया। विशेष की तहरीर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, मनोज अग्रवाल पर एनसीआर दर्ज की गई है। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed