{"_id":"4d10edf8b6dac62f21bc52e24043318c","slug":"state-bjp-protested-against-government-policies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने बुधवार को तहसील कार्यालय में बिजली दुर्व्यवस्था एवं प्रदेश
विज्ञापन
सरकार की नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित
मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सांसद मुकेश
राजपूत ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। प्रदेश की बिगड़ी
बिजली व्यवस्था से हाहाकार मचा हुआ है। केंद्र सरकार किसानों की
मदद करना चाहती है । केंद्र के हस्तक्षेप करने पर ही प्रदेश सरकार ने 7600 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी थी। फसल मुआवजे के लिए फर्रुखाबाद में पार्टी देखकर सर्वे कराया गया। इससे गरीब किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू ने कहा कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। सुरक्षा करने वाले ही सुरक्षित नहीं रह गए हैं। अपराधी
खुलेआम घूम रहे हैं। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अविनाश चौहान, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, विमल कटियार, रश्मि दुबे, अमर सिंह खटिक, लाला राम शाक्य, देवेंद्र दुबे, बेंचेलाल खटिक, सुनील चक, सुधीर अग्रवाल, अरविंद तिवारी, अवधेश दिवाकर आदि मौजूद रहे। संचालन आदेश अग्निहोत्री ने किया।