फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SSB was in the cadet selection Shweta

कैडेट श्वेता का सशस्त्र सीमा बल में हुआ चयन

Sat, 24 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
SSB was in the cadet selection Shweta
स्टाफ के साथ मौजूद कैडेट। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान की 4 यूपी गर्ल्स बटालियन फतेहगढ़ सब यूनिट की एनसीसी कैडेट श्वेता का सशस्त्र सीमा बल में चयन हुआ है। शनिवार को श्वेता के कालेज आने पर स्टाफ ने उसे बधाई दी।

श्वेता ने वर्ष 2011 मे जूनियर विंग की एनसीसी में प्रवेश लिया था। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक क्रियाकलाप और एनसीसी के कैंपों में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इस दौरान श्वेता ने एनसीसी के ए, बी व सी तीनों प्रमाण पत्र की पात्रता प्राप्त की।
विज्ञापन


श्वेता ने थल सैनिक कैंप, ट्रैकिंग कैंप और डीजी नेशनल शूटिंग आदि में प्रतिभाग किया। 9 जुलाई को गुवाहटी में श्वेता ने एसएसबी सशस्त्र सीमा बल में शूटिंग ट्रायल दिया, जिसमें उसे कांस्टेबल (जीडी) के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्वेता 67 बटालियन एसएसबी शम्सी (हिमाचल प्रदेश) में तीन महीने की ट्रेनिंग पर जा रही हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय एनसीसी केयर टेकर शिल्की मिश्रा को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने श्वेता उसके परिवार व शिक्षकों को बधाई दी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed