फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sriram celebration glitzy birthday

धूमधाम से मनेगा श्रीराम जन्मोत्सव

Sun, 08 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 08 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sriram celebration glitzy birthday
श्री राम विविध कला केंद्र की बैठक में रामनवमी पर निकलने वाली भगवान
विज्ञापन
श्रीराम की शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। रविवार को खतराना स्थित अरविंद भरद्वाज के आवास पर हुई बैठक में 28 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि इस बार भगवान के बाल स्वरूपों को भव्यता प्रदान करने के लिए और प्रयास किए जाएंगे।

मुख्य निर्देशक विजय दुबे ने कहा कि कार्यक्रम के दिन नगर के वीएस मेंशन से चौक बाजार, नेहरू रोड, घुमना बाजार तक ध्वज पताकाएं लगाई जाएंगी। इस दौरान रंगबिरंगी लाइटों से शहर में प्रकाश किया जाएगा। शाभोयात्रा में आठ झांकियां शामिल होगीं। डीजेे के साथ राममय भजन संध्या, काली का अखाड़ा, बाल रूप भगवान श्रीराम की झांकी, सिंहासन पर बैठे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की झांकी के साथ ही मां दुर्गा की झांकी शामिल रहेंगी।

बताया कि 28 मार्च को सुबह 11 बजे गणेश पूजन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे श्री राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बैठक में रामजन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के कार्ड का विमोचन किया गया। बैठक में अजय कृष्ण गुप्ता, अशोक वर्मा, किशन कन्हैया सक्सेना, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हरेंद्र नरायन मिश्रा, बंटी सरदार, पुन्नी शुक्ला, हरमीत सिंह, संजय गुप्ता, रचित मेहरोत्रा, दीपक बाजपेई, अशोक मिश्रा, डा. पीएन सक्सेना, दिलासाराम, नरेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed